• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री से हक्की-बक्की रह गईं ईशा मालवीय, अभिषेक की हुई हालत खराब

अब शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री का समय आ गया है। उडारियां एक्टर समर्थ जुरेल, सलमान खान के शो बिग बाॅस 17 में एंट्री करने वाले हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 28 Oct 2023 12:03:52 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Oct 2023 12:03:52 PM (IST)
Bigg Boss 17: ब्वॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल की एंट्री से हक्की-बक्की रह गईं ईशा मालवीय, अभिषेक की हुई हालत खराब
bigg boss 17 samarth jurel entry

HighLights

  1. हाल ही में बिग बॉस 17 का नया प्रोमो जारी किया गया है।
  2. समर्थ बिग बाॅस के घर में धमाकेदार एंट्री करते हैं।
  3. समर्थ को बिग बॉस में देख ईशा हैरान रह जाती हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 के कंटेस्टेंट पिछले दो हफ्तों से दर्शकों का अच्छा मनोरंजन कर रहे हैं। शो को अच्छी टीआरपी मिल रही है। अपने पसंदीदा चेहरों को और करीब से जानने का मौका मिलने से फैंस काफी खुश हैं। आए दिन कंटेस्टेंट्स के झगड़े लोगों को काफी मसाला देते हैं। मेकर्स भी इस शो को मजेदार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ते हैं। वहीं, अब शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री का समय आ गया है। उडारियां एक्टर समर्थ जुरेल, सलमान खान के शो बिग बाॅस 17 में एंट्री करने वाले हैं। उनकी एंट्री के साथ ही शो में एक नया ड्रामा देखने को मिलने वाला है।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

समर्थ की एंट्री से हैरान रह गईं ईशा

हाल ही में बिग बॉस 17 का नया प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें देखा जा सकता है कि समर्थ बिग बाॅस के घर में धमाकेदार एंट्री करते हैं। सबसे पहले ईशा और अभिषेक को अलग-अलग कमरे में बुलाया जाता है। दोनों की तस्वीर दिखाई जाती है, जिसे बाद में ईशा और समर्थ की रोमांटिक फोटो के साथ रिप्लेस कर दिया जाता है। इसके बाद बिग बॉस 17 में समर्थ की एंट्री होने की जानकारी दी गई। समर्थ को बिग बॉस में देख ईशा हैरान रह जाती हैं। वे इस बात से इंकार कर देती हैं कि वे समर्थ की गर्लफ्रेंड हैं। ईशा से ये बातें सुनकर समर्थ को काफी झटका लगता है।


#Promo for Tomorrow#IshaMalviya's bf in the house pic.twitter.com/B0NDaWM09t

— The Khabri (@TheKhabriTweets) October 27, 2023

फूट-फूटकर रोए अभिषेक

समर्थ, ईशा से कहते हैं कि ईशा उनके मुंह पर झूठ बोल रही हैं। वहीं, अभिषेक ने भी ये सब देखकर काफी हैरान होने वाले रिएक्शन दिए। कुछ दिन पहले ही ईशा मालवीय, अभिषेक और अनुराग से समर्थ के बारे में बात करते दिखाई दी थीं। समर्थ ने जैसे ही घर में एंट्री ली ईशा से सवाल किया हम डेट नहीं कर रहे। इस पर एक्ट्रेस जवाब देकर नहीं कहती हैं। समर्थ इमोशनल होकर कहते हैं, भगवान ऐसा दुख किसी को न दे। सामने खड़ी मोहब्बत को भी झूठी कहला दे। वहीं, जब रात में ईशा अकेली बैठी होती हैं, तो वो बिग बाॅस से माफी मांगती है कि वे अचानक से इसे स्वीकार नहीं कर पाईं।