• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में आते ही इस कंटेस्टेंट ने की धक्का-मुक्की, देखिए वीडियो

इस बार बिग बॉस 17 का गेम काफी अलग होने वाला है। कपल्स और सिंगल्स के बीच अच्छी खासी जंग देखने को मिलने वाली है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 16 Oct 2023 12:18:18 PM (IST)Updated Date: Mon, 16 Oct 2023 12:18:18 PM (IST)
Bigg Boss 17: बिग बाॅस के घर में आते ही इस कंटेस्टेंट ने की धक्का-मुक्की, देखिए वीडियो
Bigg Boss 17 Contestants

HighLights

  1. कई कंटेस्टेंट की एंट्री दर्शकों को काफी पसंद आई।
  2. मेकर्स ने सेलिब्रिटीज के साथ-साथ यूट्यूबर्स को भी घर में शामिल किया है।
  3. अभिषेक कुमार पहले ही दिन ईशा मालवीय के साथ लड़ते दिखे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बाॅस 17' की शुरुआत हो गई है। 15 अक्टूबर यानी बीते दिन कलर्स पर इस शो का आगाज हो गया है। एक-एक करके बिग बाॅस के सभी कंटेस्टेंट्स के राज से पर्दा उठ चुका है। कई कंटेस्टेंट की एंट्री दर्शकों को काफी पसंद आई। वहीं, कुछ लोगों ने आते ही घर में अपना दम दिखाना शुरू कर दिया। इस बार 'बिग बॉस 17' का गेम काफी अलग होने वाला है। कपल्स और सिंगल्स के बीच अच्छी खासी जंग देखने को मिलने वाली है। वहीं, इस बार बिग बॉस के घर में एंट्री लेते से ही एक सदस्य ऐसा रहा, जिसने धक्का-मुक्कि शुरू कर दी।

View this post on Instagram

A post shared by biggboss 24by7 Masala (@bb_24by7_masala)

आपस में भिड़े ये कंटेस्टेंट

बता दें कि इस बार बिग बॉस मेकर्स ने सेलिब्रिटीज के साथ-साथ यूट्यूबर्स को भी घर में शामिल किया है। फेमस स्टार्स से लेकर एक्स जर्नलिस्ट और लाॅयर तक अलग-अलग तरह के लोग इस शो में शामिल हुए हैं। पहले दिन सभी ने एक-दूसरे से मुलाकात की और जानने के कोशिश की। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और उडारियां एक्टर अभिषेक कुमार पहले ही दिन ईशा मालवीय के साथ लड़ते दिखाई दिए। उन्होंने कई और कंटेस्टेंट के साथ धक्का-मुक्की भी की। बिग बॉस का कंटेंट दर्शकों का काफी मनोरंजन करता है। हर साल इस शो की टीआरपी काफी हाई रहती है।


View this post on Instagram

A post shared by biggboss 24by7 Masala (@bb_24by7_masala)

सलमान के सामने ही लड़े अभिषेक-ईशा

हाल ही में मेकर्स ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिषेक कुमार, तहलका भाई उर्फ सनी आर्य के साथ धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं। वीडियो में वे अन्य सदस्यों के साथ भिड़ते दिख रहे हैं। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार इस साल के विवादित कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। इतना ही नहीं दोनों सलमान के सामने ही एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे थे। ईशा ने अभिषेक पर फिजिकल वायलेंस का आरोप भी लगाया है। अभिषेक भी उन पर पलटवार करते दिखे।