• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Promo: बिग बाॅस के घर में पहले ही दिन लड़े ये दो कंटेस्टेंट, सलमान ने ऐसे किया रिएक्ट

हर बार की तरह कंटेस्टेंट का इंट्रो देते हुए उन्हें घर में वेलकम किया जाता है। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार कपल के तौर पर बिग बाॅस के घर में एंट्री ले रह...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 15 Oct 2023 12:10:30 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Oct 2023 12:10:30 PM (IST)
Bigg Boss 17 Promo: बिग बाॅस के घर में पहले ही दिन लड़े ये दो कंटेस्टेंट, सलमान ने ऐसे किया रिएक्ट
bigg Boss 17 first episode

HighLights

  1. सलमान के सामने 2 कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।
  2. शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पहले ही सामने आ गई थी।
  3. पहले एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17 Promo: सलमान खान का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो 'बिग बाॅस 17' आज यानी 15 अक्टूबर से शुरू होने वाला है। इस शो का दर्शक पिछले काफी समय से इंतजार कर रहे थे। रिलीज किए गए शो के प्रोमो ने लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दी थी। इस बार का सीजन काफी अलग और दिलचस्प होने वाला है। वहीं, शो के शुरू होने से पहले कुछ छोटी-छोटी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। प्रीमियम नाइट का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सलमान के सामने 2 कंटेस्टेंट आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं।

Promo #BiggBoss17

Its #IshaMalviya vs #AbhishekKumar already on stage with #SalmanKhan pic.twitter.com/sogOYASsgz

— The Khabri (@TheKhabriTweets) October 14, 2023

पहले एपिसोड का प्रोमो वीडियो

'बिग बाॅस 17' में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स की लिस्ट पहले ही सामने आ गई थी। साथ ही कुछ कंटेस्टेंट्स के वीडियो भी जारी किए गए थे, जिसमें अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, मुनव्वर फारुकी, यूट्यूबर सनी आर्य दिखाई दिए थे। हर बार की तरह कंटेस्टेंट का इंट्रो देते हुए उन्हें घर में वेलकम किया जाता है। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार कपल के तौर पर बिग बाॅस के घर में एंट्री ले रहे हैं। पहले एपिसोड का प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में ईशा मालवीय और अभिषेक, सलमान खान के सामने लड़ते दिखाई दे रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by Voot (@voot)

सलमान हुए शॉक्ड

इस दौरान सलमान खान दोनों को लड़ते हुए देखते हैं, लेकिन कुछ नहीं कहते। पहले ही एपिसोड में उन्हें इस तरह लड़ते देख सलमान काफी शॉक्ड रह जाते हैं। हालांकि, लड़ने वाले कंटेस्टेंट्स का चेहरा रिवील नहीं किया गया है, लेकिन फैंस ने दोनों को आवाज से पहचान लिया है। ईशा कहती दिखाई दे रही हैं, "मैं नहीं चाहती कि आप आओ दोबारा मेरी लाइफ में।" इस पर अभिषेक जवाब देते हैं, "जब यह अपने नाखून मेरे मुंह पर मार रही है, तो मैं अपने आप को रोकूंगा भी नहीं।" बता दें कि ईशा और अभिषेक एक-दूसरे को सीरियल उडारियां से जानते हैं।