• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: मुनव्वर की स्टोरी में शामिल हुईं Anjali Arora, कॉमेडियन को लेकर ऐसे किया रिएक्ट

आयशा के बाद मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड नाजीला सिताशी भी पब्लिक में आकर मुनव्वर पर कई आरोप लगाए और अपने ब्रेकअप की पुष्टि की।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 20 Dec 2023 11:41:26 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 Dec 2023 11:41:26 AM (IST)
Bigg Boss 17: मुनव्वर की स्टोरी में शामिल हुईं Anjali Arora, कॉमेडियन को लेकर ऐसे किया रिएक्ट
Bigg Boss 17 Munawar Faruqui

HighLights

  1. बिग बाॅस के घर में मुनव्वर की पर्सनल लाइफ पब्लिक हो गई है।
  2. नाजीला सिताशी भी पब्लिक में आकर मुनव्वर पर कई आरोप लगाए।
  3. अंजलि अरोड़ा ने भी सामने आकर अपने रिएक्शन दिए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टेलीविजन का रियलिटी शो बिग बाॅस 17 में दर्शकों को काफी मसाला देखने का मिल रहा है। इस समय घर में मौजूद स्टैंड-अप काॅमेडियन मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में शो में इन्फ्लुएंसर आयशा खान की एंट्री हुई है। उन्होंने शो में जाते ही मुनव्वर फारुकी पर टू-टाइमिंग का आरोप लगाया। आयशा के बाद मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड नाजीला सिताशी भी पब्लिक में आकर मुनव्वर पर कई आरोप लगाए और अपने ब्रेकअप की पुष्टि की। वहीं, अब इन सबके बीच अंजलि अरोड़ा ने भी सामने आकर अपने रिएक्शन दिए हैं।

naidunia_image

अंजलि अरोड़ा ने किया रिएक्ट

बता दें कि मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा रियलिटी शो लाॅक अप से ही एक-दूसरे के दोस्त हैं। दोनों के रिलेशनशिप के बारे में भी काफी चर्चा हुई थी। शो के खत्म होने के बाद दोनों की राहें अलग हो गईं। वहीं, अब बिग बाॅस के घर में मुनव्वर की पर्सनल लाइफ पब्लिक हो गई है। आयशा खान के किए गए दावों पर मुनव्वर फारुकी ने हामी नहीं जताई। हालांकि, बाद में मुनव्वर ने उनसे माफी मांग ली। मुनव्वर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे आयशा खान से माफी मांगते नजर आ रहे हैं। मुनव्वर आयशा से कहते हैं कि उन्होंने कभी भी किसी को डबल डेट नहीं किया है।


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वायरल हुआ मुनव्वर का वीडियो

दरअसल, बिग बॉस 17 से मुनव्वर फारुकी के सामने आए इस वीडियो को पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो पर अंजलि अरोड़ा ने भी रिएक्ट किया है। अंजलि ने कुछ न कहते हुए भी, हंसने वाले इमोजी कमेंट सेक्शन में ड्रॉप किए हैं। अंजलि अरोड़ा का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह कमेंट हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है।