• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: पति विक्की जैन के गेम से परेशान हुईं अंकिता लोखंडे, मनारा पर जमकर बरसे मुनव्वर

घरवालों को एक टास्क दिया जाता है, जिसमें उन्हें अपने हिसाब से उस एक घरवाले का नाम लेना होता है, जो फालतू है और उसका कोई योगदान नहीं है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 07 Jan 2024 01:22:57 PM (IST)Updated Date: Sun, 07 Jan 2024 01:22:57 PM (IST)
Bigg Boss 17: पति विक्की जैन के गेम से परेशान हुईं अंकिता लोखंडे, मनारा पर जमकर बरसे मुनव्वर
Bigg Boss 17 Ankita Lokhande

HighLights

  1. हाल ही में बिग बॉस 17 का नया प्रोमो जारी किया गया है।
  2. अंकिता टास्क में विक्की जैन का नाम लेकर उन्हें फालतू बताती हैं।
  3. अंकिता के इस बिहेवियर को देखते हुए विक्की उन पर काफी भड़क जाते हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 का वीकेंड का वार काफी दिलचस्प चल रहा है। अभिषेक कुमार के एलिमिनेशन के बाद फैंस काफी निराश हो गए थे। लेकिन अब उनकी बिग बाॅस के घर में वापसी हो गई है। उन्हें देख फैंस के साथ-साथ कुछ घरवाले भी काफी खुश हुए। वहीं, उनकी वापसी से ईशा और समर्थ काफी शाॅक में हैं। आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि घर में एक टास्क होगा, जिसमें अंकिता, विक्की का नाम लेती हैं और एक बोर्ड पर हथौड़े से वार करती हैं। इसके बाद से दोनों के बीच काफी अनबन होती है।

अंकिता की बातों से भड़के विक्की

हाल ही में बिग बॉस 17 का नया प्रोमो जारी किया गया है। इसमें देखा जा सकता है कि दोनों के बीच काफी बहस होती है। दरअसल, घरवालों को एक टास्क दिया जाता है, जिसमें उन्हें अपने हिसाब से उस एक घरवाले का नाम लेना होता है, जो फालतू है और उसका कोई योगदान नहीं है। जब अंकिता का नाम आता है, तो वह उस टास्क में विक्की जैन का नाम लेकर उन्हें फालतू बताती हैं। अंकिता कहती हैं, विक्की फालतू में घुसता है। फटे में टांग अड़ाता है। मुन्ना तो कुछ बोलता ही नहीं। इसके बाद वे फालतू लिख बोर्ड पर हथौड़े से मारती हैं।


Promo: Vicky Bhaiya and Ankita fight #WeekendKaVaar

And Mannara's sister & Abhishek's mother to enter in FAMILY WEEKpic.twitter.com/auhFYF7Fx8

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) January 6, 2024

मुनव्वर ने किया मनारा को रोस्ट

अंकिता के इस बिहेवियर को देखते हुए विक्की उन पर काफी भड़क जाते हैं। टास्क के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो जाती है। सलमान दूसरा टास्क करवाते हैं, जिसमें सभी को अपने मनमुताबिक दूसरे कंटेस्टेंट की प्यार से बेइज्जती करनी होती है। मुनव्वर फारूकी इसमें मनारा के खिलाफ बातें करते हैं। वे मनारा को पतंग बताते हुए कहते हैं कि वे बिना डोर के कोई डायरेक्शन नहीं लेती। मनारा उन्हें जवाब देकर कहती हैं कि वह जो पतंग बना रहे हैं, वो सबको दिख रहा है। इस पर मुनव्वर बोलते हैं कि मेरे बाहर आओ मनारा।