• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: अभिषेक को प्रोवोक करने पर सलमान ने लगाई चिंटू की क्लास, घरवालों को भी जमकर लताड़ा

लेटेस्ट प्रोमो में यही देखने को मिला है कि समर्थ पर सलमान काफी गुस्सा करते हैं। बीते एपिसोड में देखा गया था कि अभिषेक और समर्थ की लड़ाई हो गई थी। इस द...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 06 Jan 2024 12:53:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jan 2024 12:53:35 PM (IST)
Bigg Boss 17: अभिषेक को प्रोवोक करने पर सलमान ने लगाई चिंटू की क्लास, घरवालों को भी जमकर लताड़ा
Bigg Boss 17 Salman khan

HighLights

  1. समर्थ की हरकतों से प्रोवोक होकर अभिषेक ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया था।
  2. कैप्टन अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को घर से बेघर करने का फैसला लिया था।
  3. सलमान खान समर्थ पर काफी गुस्सा करते दिखाई देंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टेलीविजन का रियलिटी शो बिग बाॅस 17 में हाल ही में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को थप्पड़ मार दिया था, जिसके कारण उन्हें घर से बेघर कर दिया गया। जैसा की दर्शकों को उम्मीद थी, वीकेंड के वार पर सलमान खान इस इंसिडेंट का मुद्दा उठाएंगे और समर्थ जुरेल की जमकर क्लास लगाएंगे। वहीं, लेटेस्ट प्रोमो में यही देखने को मिला है कि समर्थ पर सलमान काफी गुस्सा करते हैं। बीते एपिसोड में देखा गया था कि अभिषेक और समर्थ की लड़ाई हो गई थी। इस दौरान समर्थ ने अभिषेक को काभी प्रोवोक किया था।

सलमान ने चिंटू पर लगाए आरोप

समर्थ की हरकतों से प्रोवोक होकर अभिषेक ने उन्हें जोरदार थप्पड़ मार दिया था। इसके कारण कैप्टन अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को घर से बेघर करने का फैसला लिया था। अब सलमान खान वीकेंड के वार पर घरवालों की क्लास लगाते नजर आएंगे। आज के एपिसोड में सलमान खान समर्थ पर काफी गुस्सा करते दिखाई देंगे। साथ ही घरवालों से भी कई सवाल करेंगे। वे पूछते हैं कि जब समर्थ, अभिषेक को पोक कर रहा था, तो बाकी घरवाले उन्हें रोक क्यों नहीं रहे थे।


Finally bhai is Treating bullies like bullies and not saints

This chintu knows everything and Triggered Abhishek so much that he slapped him #Chintu exposed completely well planned

NATION SUPPORTS ABHISHEK

OUR PRIDE ABHISHEK KUMAR #AbhishekKumar #BiggBoss17 #SalmanKhan pic.twitter.com/xBlWP1naia

— Divyansh Tiwari (@_divyansh_says) January 6, 2024

घरवालों से किए गंभीर सवाल

सलमान ने कहा, "अभिषेक बिल्कुल गलत है, वह 100 प्रतिशत गलत है, लेकिन उसे उस मुकाम तक पहुंचाने वाला गलत नहीं है। आखिर घरवालों ने क्यों चिंटू को कुछ नहीं कहा। टिश्यू पेपर मुंह में थोपना, ब्लैंकेट फेंकना, बाप का मेंटल बेटा कहना। आप सभी देख रहे थे यह, लेकिन किसी ने भी समर्थ को रोकने की कोशिश नहीं की। क्या किसी ने चिंटू को रोका।" सलमान ईशा से पूछते हैं कि अगर वह अभिषेक कुमार की जगह होतीं, तो क्या करतीं। इस पर वे जवाब में कहती हैं कि अगर वह अभिषेक की जगह होतीं, तो वह भी मारतीं। समर्थ ने आखिर में खुद यह बात एक्सेप्ट की कि वे अभिषेक के ट्रिगर प्वाइंट पर हमला कर रहे थे।