• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: कुछ ही घंटों में होगा ‘बिग बॉस 17’ का आगाज, इस बार कंटेस्टेंट कर सकेंगे मोबाइल का इस्तेमाल

इस बार कपल्स की एंट्री हो रही है, जिसमें उन्हें दिल थीम वाला कमरा दिया जाएगा। जिसमें काफी लग्जरी आइटम होंगे।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 15 Oct 2023 04:33:37 PM (IST)Updated Date: Sun, 15 Oct 2023 04:33:37 PM (IST)
Bigg Boss 17: कुछ ही घंटों में होगा ‘बिग बॉस 17’ का आगाज, इस बार कंटेस्टेंट कर सकेंगे मोबाइल का इस्तेमाल
Bigg Boss Season 17

HighLights

  1. आज से बिग बाॅस के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है।
  2. बिग बाॅस के घर में हुए 5 बड़े बदलाव।
  3. कपल्स और सिंगल्स के होंगे अलग-अलग रूम।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टेलीविजन का फेमस रियलिटी शो 'बिग बाॅस 17' अपने आगाज के लिए तैयार है। आज से इस शो का ग्रैंड प्रीमियर होने जा रहा है। आज से कई स्टार्स कंटेस्टेंट के तौर पर बिग बाॅस के घर में 105 दिन के लिए बंद होने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बार का सीजन काफी अलग और नया होने वाला है। इस बार सिंगल्स और कपल्स के बीच में जंग देखने को मिलने वाली है। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की लिस्ट पहले ही सामने आ गई है। शो में कई बड़े बदलाव भी किए गए है, जो दर्शकों का काफी मनोरंजन करने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

9 बजे से शुरू हो जाएगा शो

15 अक्टूबर, रविवार यानी आज से बिग बाॅस के नए सीजन की शुरुआत होने जा रही है। शो के प्रीमियर वीडियो भी रिलीज कर दिए गए हैं। शो में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट की एक झलक भी दिखाई गई है। जिस घर में इन कंटेस्टेंट्स को रखा जाएगा, वहां पांच बड़े बदलाव किए गए हैं। दर्शकों के लिए इस बार शो काफी दिलचस्प होने वाला है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार, घर के एंट्रेंस पर घोड़े का स्टैच्यू रखा गया है। इस बार घर में कोई कैप्टन नहीं बनेगा। न ही कोई जेल होगी और न ही डायनिंग एरिया। घर का किचन यूरोपियन थीम पर बनाया गया है।


Bigg Boss 17 Enterance - Every season Trophy look pic.twitter.com/9uYzGRAsQ0

— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) October 14, 2023

कपल्स को मिलेंगे स्पेशल रूम

'बिग बॉस 17' का किचन एरिया कैफे की तरह होगा। साथ ही ये भी बताया गया है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को मोबाइल भी इस्तेमाल करने की इजाजत है। हालांकि, इसमें भी एक ट्विस्ट है। सभी कंटेस्टेंट्स को फोन इस्तेमाल नहीं करने दिया जाएगा। सिर्फ कुछ ही ऐसे स्टार्स होंगे, जिन्हें इसकी परमिशन होगी। इस बार कपल्स की एंट्री हो रही है, जिसमें उन्हें दिल थीम वाला कमरा दिया जाएगा। जिसमें काफी लग्जरी आइटम होंगे। वहीं, दिमाग सेक्शन थीम वाला रूम उन्हें दिया जाएगा, जिन्हें फैंस अपना फेवरेट बताएंगे। वहीं, दम सेक्शन थीम वाले रूम के लिए कंटेस्टेंट को फाइट करनी होगी।