• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: परिणीति चोपड़ा की डुप्लीकेट कहने पर भड़कीं मनारा, अभिषेक के साथ की धक्का-मुक्की

अभिषेक मन्नारा से बहस करते-करते उन्हें परिणीति चोपड़ा की डुप्लीकेट कह देते हैं, जिसे सुनकर मन्नारा का पारा हाई हो जाता है। वे गुस्से में अभिषेक को चेत...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 27 Oct 2023 01:23:45 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Oct 2023 01:23:45 PM (IST)
Bigg Boss 17: परिणीति चोपड़ा की डुप्लीकेट कहने पर भड़कीं मनारा, अभिषेक के साथ की धक्का-मुक्की
mannara abhishek fight

HighLights

  1. अभिषेक कुमार कई बार अपना एग्रेसिव रूप दिखा चुके हैं।
  2. अभिषेक और मन्नारा चोपड़ा के बीच जमकर बहस होती है।
  3. फैमिली के बारे में सुनने के बाद मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक पर भड़क उठती हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बॉस का 17 वां सीजन दर्शकों का काफी अच्छा मनोरंजन कर रहा है। शो में बिग बाॅस की फटकार और घरवालों के ड्रामे देख दर्शक काफी एंटरटेन हो रहे हैं। घर में हर समय किसी ना किसी बात को लेकर लड़ाईयां होती ही रहती है। अभिषेक कुमार कई बार अपना एग्रेसिव रूप दिखा चुके हैं। बिग बॉस की चेतावनी और सलमान की फटकार के बाद भी अभिषेक ने अपना रवैया नहीं बदला। हाल ही में मेकर्स ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि अभिषेक और मन्नारा चोपड़ा के बीच जमकर बहस होती है। इस बहस में अभिषेक, मन्नारा की फैमिली को लेकर कुछ बोल देते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

परिणीति को लेकर भड़कीं मन्नारा

अपनी फैमिली के बारे में सुनने के बाद मन्नारा चोपड़ा, अभिषेक पर भड़क उठती हैं और उन्हें चेतावनी देने लगती हैं। मन्नारा काफी गुस्से में अभिषेक पर चिल्लाती हैं। बिग बाॅस का यह प्रोमो देख दर्शकों में वीकेंड के वार को लेकर दिलचस्पी और भी ज्यादा बढ़ गई है। दरअसल, अभिषेक, मन्नारा से बहस करते-करते उन्हें परिणीति चोपड़ा की डुप्लीकेट कह देते हैं, जिसे सुनकर मन्नारा का पारा हाई हो जाता है। वे गुस्से में अभिषेक को चेतावनी देती हैं और कहती हैं, अब तुम मेरी फैमिली को भी इन सबमें शामिल कर रहे हो। मेरी फैमिली को इन्वॉल्व करके यह फुटेज ले रहा है।


View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

अभिषेक ने किया मन्नारा को प्रोवोक

मन्नारा और अभिषेक के साथ-साथ बाकी घरवाले भी आपस में बहस करते नजर आ रहे हैं। मन्नारा, अभिषेक को कुछ कहने की कोशिश करती हैं, लेकिन अभिषेक उन्हे पलट कर कहते हैं कि मैं डुप्लीकेट तो नहीं हूं तुम्हारी तरह। इस पर भी मन्नारा आराम से जवाब देते हुए कहती हैं, डुप्लीकेट नहीं, वो मेरी बहन हैं। लेकिन अभिषेक बार-बार यही कहते हैं, जिस पर मन्नारा चिढ़ जाती हैं। रिंकू और नाविद, मन्नार को शांत करने की कोशिश करते दिखाई देते हैं, लेकिन मन्नारा किसी की नहीं सुनतीं। अभिषेक भी मन्नारा पर और ज्यादा हावी हो जाते हैं, जिसके कारण मन्नार सोफे का कुशन उठाकर अभिषेक पर फेंक देती हैं।