• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: सामने आई बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट, पॉपुलैरिटी के बाद भी पीछे रह गए ये सितारे

कुछ कंटेस्टेंट ऐसे हैं, जिन्होंने जनता के दिलों पर राज कर लिया है। इस हिसाब से इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ गई है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 22 Oct 2023 01:41:12 PM (IST)Updated Date: Sun, 22 Oct 2023 03:39:53 PM (IST)
Bigg Boss 17: सामने आई बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट, पॉपुलैरिटी के बाद भी पीछे रह गए ये सितारे
Bigg boss top 5

HighLights

  1. बिग बाॅस इस बार भी दर्शकों का अच्छा मनोरंजन कर रहा है।
  2. इस शो के क्लिप्स सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं।
  3. मनारा और अंकिता के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली ।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: पॉपुलर सितारो से भरा रियलिटी शो बिग बाॅस 17 को शुरू हुए एक हफ्ते पूरे हो चुके हैं। इस शो का हर सीजन किसी न किसी वजह से चर्चा में बना रहता है। टीवी का मोस्ट कंट्रोवर्शियल शो बिग बाॅस इस बार भी दर्शकों का अच्छा मनोरंजन कर रहा है। कंटेस्टेंट की आपसी लड़ाई और एक-दूसरे पर लगाए जाने वाले आरोप के कारण इस शो के क्लिप्स सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रहे हैं। इन सबके बीच कुछ कंटेस्टेंट ऐसे हैं, जिन्होंने जनता के दिलों पर राज कर लिया है। इस हिसाब से इस सीजन के टॉप 5 कंटेस्टेंट की लिस्ट भी सामने आ गई है।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

अंकिता-मनारा के बीच हुई जमकर लड़ाई

बता दें कि बिग बॉस 17 में कपल्स और सिंगल्स शामिल हुए हैं, जिनमें टीवी के फेमस सितारे और यूट्यूबर्स ने घर में एंट्री की है। सलमान ने भी सभी का स्वागत काफी स्वैग के साथ किया, लेकिन अब धीरे-धीरे किस में कितना दम है, कौन कितना एंटरटेन कर पा रहा है, इस हिसाब से दर्शक अपना पसंदीदा कंटेस्टेंट चुन रहे हैं। बीते एपिसोड में मनारा चोपड़ा और अंकिता लोखंडे के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली। दोनों ने एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई। दोनों की लड़ाई इस एपिसोड का हाइलाइट प्वाइंट बनी। इसके बावजूद दोनों ने टॉप 5 कंटेस्टेंट में अपनी जगह बनाई।


naidunia_image

टाॅप 5 में पहले नंबर पर हैं मुनव्वर

ऑरमैक्स मीडिया के मुताबिक, 15 से 20 अक्टूबर के बीच की 'बिग बॉस 17' की फैन फॉलोइंग की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में मनारा चोपड़ा पांचवें नंबर पर हैं। वहीं, चौथे पर नील भट्ट और तीसरे नंबर पर उनकी पत्नी ऐश्वर्या हैं। दूसरे नंबर पर अर्चना यानी अंकिता लोखंडे और पहले नंबर पर मुनव्वर फारुकी ने अपनी जगह बनाई। मुनव्वर का गेम लोगों को पसंद आ रहा है। लोग उनके सुलझे हुए अंदाज को पसंद कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिन वीकेंड का वार पर सलमान खान ने ईशा मालवीय को जमकर फटकार लगाई। अंकिता और मनारा के बीच भी काफी कैट फाइट देखने को मिली।