• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: बिग बॉस में आने से पहले दो लड़कियों के साथ रिलेशन में थे मुनव्वर फारुकी? आयशा खान ने किया खुलासा

आयशा ने बताया कि, जब वो बिग बॉस में जा रहा था, तो मैंने सोशल मीडिया पर उसकी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो देखी। तब मुझे रियलाइज हुआ कि वो मेरे साथ होते हुए भ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 10 Dec 2023 01:28:40 PM (IST)Updated Date: Sun, 10 Dec 2023 01:28:40 PM (IST)
Bigg Boss 17: बिग बॉस में आने से पहले दो लड़कियों के साथ रिलेशन में थे मुनव्वर फारुकी? आयशा खान ने किया खुलासा
Bigg Boss 17

HighLights

  1. मुनव्वर तलाकशुदा हैं और कई सालों से नाजिला सिताशी को डेट कर रहे हैं।
  2. वे अपने सोशल मीडिया पर साथ में कई फोटोज शेयर करते हैं।
  3. मुनव्वर को लेकर इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने एक बड़ा खुलासा किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: 'बिग बॉस 17' के कंटेस्टेंट और जाने-माने स्टैंड अप काॅमेडियन मुनव्वर फारुकी इस समय दर्शकों का अच्छा खासा मनोरंजन कर रहे हैं। बिग बाॅस के घर में उनका गेम दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। वे घर में सभी के साथ अच्छा बाॅन्ड शेयर करते दिखाई दे रहे हैं। मुनव्वर की प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। बता दें कि मुनव्वर तलाकशुदा हैं और कई सालों से नाजिला सिताशी को डेट कर रहे हैं। उनका रिश्ता ऑफिशियल है, वे अपने सोशल मीडिया पर साथ में कई फोटोज शेयर करते हैं। वहीं, अब मुनव्वर को लेकर इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने एक बड़ा खुलासा किया है।

naidunia_image

आयशा के साथ रिलेशन में थे मुनव्वर

आयशा खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान इस बात का खुलासा किया है कि मुनव्वर फारुकी एक ही समय पर दो लड़कियों को डेट कर रहे थे। आयशा ने एक पॉडकास्ट में बिना नाम लिए कहा है कि बिग बॉस में इस वक्त एक कंटेस्टेंट है, जिन्होंने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो के लिए मुझे मैसेज किया था। मैंने म्यूजिक वीडियो के लिए हां कर लिया था। हालांकि. वीडियो, तो नहीं बन पाई, लेकिन उसे मुझसे प्यार हो गया था। धीरे-धीरे मैं भी उसे पसंद करने लगी थी। इसके बाद हम दोनों रिलेशनशिप में आए। मैं जानती थी कि वो रिलेशनशिप में हैं, लेकिन मुझे बताया गया था कि मेरा ब्रेकअप हो गया है।


#AyeshaKhan levels serious allegations against #MunawarFaruqui

Is this the REASON?? THAT Nazila is not sopporting or posting anything for #MunawarFaruqui

INTERVIEW LINK👇https://t.co/tBvfy454Uc pic.twitter.com/8Wd8MA6uFY

— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 9, 2023

नाजिला के साथ करेंगे शादी

इसके आगे आयशा ने बताया कि, जब वो बिग बॉस 17 में जा रहा था, तो मैंने सोशल मीडिया पर उसकी गर्लफ्रेंड के साथ फोटो देखी। तब मुझे रियलाइज हुआ कि वो मेरे साथ होते हुए भी एक और लड़की को डेट कर रहा है। जब मैंने उसकी गर्लफ्रेंड से बात की, तो पता चला कि वो उससे शादी करेगा। जब वह बिग बॉस से बाहर आएगा। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।