• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Wild Card: बिग बॉस में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, इस कंटेस्टेंट को देख उड़ जाएंगे घरवालों के होश

बिग बॉस 17 में शामिल होने वाला नया कंटेस्टेंट कोरिया के पॉपुलर सिंगर हैं। ये पाॅप स्टार ऑरा हैं, जिनकी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री कन्फर्म हो गई है। दर...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 07 Dec 2023 12:08:43 PM (IST)Updated Date: Thu, 07 Dec 2023 12:08:43 PM (IST)
Bigg Boss 17 Wild Card: बिग बॉस में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री, इस कंटेस्टेंट को देख उड़ जाएंगे घरवालों के होश
Bigg Boss 17 Wild Card

HighLights

  1. दिसंबर के पहले हफ्ते में शो में पॉपुलर ग्लोबल स्टार शामिल होने वाला है।
  2. शो के मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
  3. ये पाॅप स्टार ऑरा हैं, जिनकी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री कन्फर्म हो गई है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17 Wild Card: टेलीविजन का पॉपुलर शो बिग बाॅस 17 दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। शो में आए दिन नए ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं। सलमान के इस शो में अब एक नया मोड़ आने वाला है। दरअसल, जल्द ही वाइल्ड कार्ड एंट्री होने वाली है। बिग बाॅश 17 में समर्थ जुरेल, मनस्वी ममगई और ओरी बतौर वाइल्ड एंट्री घर में जा चुके हैं। वहीं, अब एक और कंटेस्टेंट घर में एंट्री लेने वाला है। हाल ही में खबरें मिली हैं कि दिसंबर के पहले हफ्ते में शो में पॉपुलर ग्लोबल स्टार शामिल होने वाला है। इस खबर को लेकर अपडेट भी सामने आया है।

naidunia_image

शामिल होने जा रहे हैं कोरिया स्टार

बिग बॉस 17 में शामिल होने वाला नया कंटेस्टेंट कोरिया के पॉपुलर सिंगर हैं। ये पाॅप स्टार ऑरा हैं, जिनकी शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री कन्फर्म हो गई है। दरअसल, इस वाइल्ड कार्ड एंट्री को मेकर्स ने पहले पोस्टपोन कर दिया था, लेकिन अब वह समय आ गया है। इतना ही नहीं, ऑरा ने अपनी इंस्टा स्टोरी में कुछ लेटर्स भी शेयर किए हैं, जिसमें उन्हें बिग बाॅस को लेकर कई सारी विशेज मिल रही हैं। इस पोस्ट के साथ ही सिंगर ने सलमान खान के शो में अपनी एंट्री पर मुहर लगा दी है। हालांकि, अभी तक शो के मेकर्स की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।


View this post on Instagram

A post shared by AOORA (아우라) (@aoora69)

बॉलीवुड से रहा है ऑरा का नाता

बता दें कि ऑरा का रियल नाम पार्क मिन-जून है, जो साउथ कोरिया के पॉपुलर सिंगर और कंपोजर हैं। ऑरा कोरियन बाॅय बैंड डबल A के मेंबर भी हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में लव बैक गाने के साथ की थी। ऑरा को कई बार इंडियन स्टार्स के साथ देखा जा चुका है। उनके इंस्टाग्राम पर रानी मुखर्जी से लेकर वैभवी मर्चेंट तक, कई सितारों के साथ मुलाकात देखी जा सकती है। बता दें कि ऑरा ने कुछ समय पहले ही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का गाना तेरे प्यार में गाया था। इस गाने से उन्होंने इंडिया में काफी सुर्खियां बटोरी थी। दरअसल, इस गाने को हिंदी और कोरियन मिक्स करके गाया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by AOORA (아우라) (@aoora69)