• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: आरोपों के बीच एक-दूजे संग रोमांस फरमाते नजर आए मुनव्वर-आयशा, दर्शक हुए कन्फ्यूज

भरपूर मनोरंजन के साथ आज के एपिसोड में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया देखने को मिलेगी। इसी के साथ मुनव्वर और आयशा का रोमांटिक एंगल भी दिखाई देगा।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 20 Dec 2023 01:14:05 PM (IST)Updated Date: Wed, 20 Dec 2023 01:14:05 PM (IST)
Bigg Boss 17: आरोपों के बीच एक-दूजे संग रोमांस फरमाते नजर आए मुनव्वर-आयशा, दर्शक हुए कन्फ्यूज
bigg boss 17 promo

HighLights

  1. आयशा खान ने मुनव्वर की डबल डेटिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं।
  2. बिग बॉस में आयशा की एंट्री से मुनव्वर काफी हैरान हुए हैं।
  3. अब लग रहा है, दोनों के बीच सब कुछ ठीक है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: रियलिटी शो बिग बाॅस 17 में इन दिनों मुनव्वर फारुकी की पर्सनल लाइफ इस समय काफी सुर्खियां बटोर रही है। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आयशा खान ने मुनव्वर की डबल डेटिंग को लेकर कई खुलासे किए हैं। बिग बॉस में आयशा की एंट्री से मुनव्वर काफी हैरान हुए हैं। उन्होंने कई बार आयशा से माफी मांगी है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे, शो के कुछ वीडियोज देखकर लग रहा है कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को मुनव्वर और आयशा के बीच दोस्ती के साथ-साथ रोमांस भी देखने को मिल रहा है।

आरोपों के बाद रोमांटिक एंगल

अपकमिंग एपिसोड दर्शकों के लिए काफी धमाकेदार होने वाला है। भरपूर मनोरंजन के साथ आज के एपिसोड में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया देखने को मिलेगी। इसी के साथ मुनव्वर फारुकी और आयशा का रोमांटिक एंगल भी दिखाई देगा। इसे देख दर्शकों के साथ-साथ घरवाले भी काफी कन्फ्यूज हो रहे हैं। बता दें कि आयशा ने मुनव्वर को उन्हें धोखा देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि वे मुनव्वर को कभी माफ नहीं करेंगी। लेकिन अब लग रहा है, दोनों के बीच सब कुछ ठीक है। सामने आए प्रोमो में देखा जा सकता है कि आयशा, मुनव्वर को कपड़े पसंद करने में मदद करती हैं। वे उन्हें व्हाइट शर्ट पहनने के लिए कहती हैं।


Promo #BiggBoss17 #MunawarFaruqui and #AyeshaKhan romance and Nomination Task pic.twitter.com/YTHXQwBJpi

— The Khabri (@TheKhabriTweets) December 19, 2023

दर्शक और कंटेस्टेंट हुए कन्फ्यूज

इसके बाद गार्डन एरिया में भी दोनों को इशारों-इशारों में बात करते देखा गया है। इतना ही नहीं, दोनों चिड़िया उड़ गेम भी खेलते हैं। मुनव्वर और आयशा की अचानक इस तरह बाॅन्डिंग देख हैरान हो रहे हैं। ऐश्वर्या ने दोनों की बॉन्डिंग को फेक भी बताया है। वे नील से कहती हैं, मेरे को तो बहुत एक्टिंग लग रही है, मुनव्वर की साइड से। तुम लुक्स भी दे रहे हो। उसने जो सफेद शर्ट वाला बोला, तो तुम पहनकर भी जा रहे हो और दिखा रहे हो वैसे हीरो वाले स्टाइल में। क्यों इतना फेक। लोग इतने बेवकूफ नहीं हैं, जितना तुम समझ रहे हो।