• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17 Eviction: समर्थ को थप्पड़ मारने पर अभिषेक को मिली सजा, बिग बाॅस ने लिया बड़ा फैसला

बिग बाॅस के घर की नई कैप्टन बनी अंकिता लोखंडे ने अभिषेक को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अभिषेक के इस थप्पड़ इंसिडेंट पर उन्होंने अपना फैसला सुना दिया ह...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 05 Jan 2024 02:24:47 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jan 2024 02:24:47 PM (IST)
Bigg Boss 17 Eviction: समर्थ को थप्पड़ मारने पर अभिषेक को मिली सजा, बिग बाॅस ने लिया बड़ा फैसला
Bigg Boss 17 Eviction

HighLights

  1. अभिषेक को बाहर टीवी सितारों और बाॅलीवुड स्टार्स का सपोर्ट मिला है।
  2. बिग बाॅस ने अंकिता लोखंडे, अरुण माशेट्टी और मनारा को कंफेशन रूम में बुलाया था।
  3. कई सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता को ट्रोल कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17 Eviction: टेलीविजन के रियलिटी शो बिग बाॅस 17 में लगातार ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। पिछला हफ्ता सभी कंटेस्टेंट के लिए काफी मुश्किल रहा है। वहीं, अब अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल को थप्पड़ लगा दिया है। इस इंसिडेंट को देखने के बाद घरवालों से लेकर दर्शक सभी हैरान रह गए। लोग ने इसे लेकर तरह-तरह के कमेंट किए हैं। अभिषेक को बाहर बड़े-बड़े टीवी सितारों और बाॅलीवुड स्टार्स का सपोर्ट मिला है। कहा जा रहा था कि अभिषेक को अपनी इस हरकत के कारण घर से बाहर जाना पड़ सकता है। बिग बाॅस अभिषेक की इस हरकत को ऐसे ही नहीं जाने देंगे।

अंकिता ने लिया बड़ा फैसला

बिग बाॅस के घर की नई कैप्टन बनी अंकिता लोखंडे ने अभिषेक को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। अभिषेक के इस थप्पड़ इंसिडेंट पर उन्होंने अपना फैसला सुना दिया है। दरअसल, इस इंसिडेंट के बाद बिग बाॅस ने अंकिता लोखंडे, अरुण माशेट्टी और मनारा को कंफेशन रूम में बुलाया था। बिग बाॅस ने तीनों से यह पूछा कि क्या वह अभिषेक को घर में रखना चाहते हैं या फिर नहीं। इस सवाल के जवाब पर तीनों ने सहमति जताते हुए कहा कि वे अभिषेक कुमार को घर से एविक्ट करना चाहते हैं। लेकिन अभिषेक को अपनी हरकत के कारण घर भेजना है या फिर एक मौका और देना है। यह अंकिता के हाथ में था।


naidunia_image

बिग बाॅस के घर से बाहर हुए अभिषेक

अंकिता ने फाइनली बिग बॉस के मेकर्स को बताते हुए अभिषेक को घर से बाहर निकाल दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकिता लोखंडे ने अभिषेक कुमार को बिग बॉस 17 से बेघर होने का फैसला सुना दिया है। इस फैसले से फैंस काफी निराश हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स अंकिता को ट्रोल कर रहे हैं। लोगों को कहना है कि यह फैसला गलत है। इसे लेकर अंकिता लोखंडे, मुनव्वर फारुकी और समर्थ जुरेल पहले भी बात कर चुके थे, जिसमें गेम प्लानिंग साफ देखी जा रही थी।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)