• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: BB की ट्रॉफी को लेकर सलमान ने लिए एल्विश यादव के मजे, ओटीटी विनर ने भी कह दी ये बड़ी बात

इस एपिसोड में बिग बाॅस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और मनीषा रानी भी दिखाई दिए। एल्विश और मनीषा अपना नया गाना प्रमोट करने पहुंचे थे।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 04 Nov 2023 11:11:08 AM (IST)Updated Date: Sat, 04 Nov 2023 11:46:15 AM (IST)
Bigg Boss 17: BB की ट्रॉफी को लेकर सलमान ने लिए एल्विश यादव के मजे, ओटीटी विनर ने भी कह दी ये बड़ी बात
bigg boss 17

HighLights

  1. मनीषा और एल्विश ने अपना गाना प्रमोट करने के लिए वीकेंड का वार चुना।
  2. मनीषा ने हमेशा की तरह अपने अंदाज में सलमान के साथ फ्लर्ट किया।
  3. एल्विश ने कहा, "मैं कभी ट्रॉफी वापस नहीं लौटाना चाहता था।"

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: सलमान खान का शो बिग बाॅस 17 का हर दिन दर्शकों को काफी एंटरटेन कर रहा है। शो को शुरू हुए तीन हफ्तों से ज्यादा का समय हो गया है। शो में काफी ड्रामा देखने को मिल रहा है। हाल ही में, सलमान खान ने तीसरे वीकेंड का वार होस्ट किया है। शुक्रवार को वीकेंड के वार में सलमान ने ईशा, अभिषेक और समर्थ को जमकर फटकार लगाई। इतना ही नहीं, इस एपिसोड में बिग बाॅस ओटीटी 2 के विनर एल्विश यादव और मनीषा रानी भी दिखाई दिए। एल्विश और मनीषा अपना नया गाना प्रमोट करने पहुंचे थे। दोनों के साथ सलमान खान ने भी खूब मस्ती की।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

सलमान ने एल्विश यादव की टांग खिंचाई की

सलमान खान ने एल्विश यादव से एक विवाद का जिक्र करते हुए उनके साथ मस्ती की। मनीषा और एल्विश ने अपना गाना प्रमोट करने के लिए वीकेंड का वार चुना। शो के सेट पर सलमान के साथ दोनों ने डांस भी किया। साथ ही मनीषा ने हमेशा की तरह अपने अंदाज में सलमान के साथ फ्लर्ट करते हुए भी नजर आईं। सलमान खान ने मजे लेते हुए एल्विश से सवाल किया, "आप तो आ गए उसको साथ नहीं लाए।" ऐसे में एल्विश ने मुस्कुराते हुए पूछा "किसको"। सलमान ने कहा, "जो आप हमें लौटाना चाहते थे।" एल्विश इस पर मुस्कुराते हैं और फिर सलमान कहते हैं, "आपकी ट्रॉफी।"


View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ट्रॉफी विवाद पर बोले एल्विश

एल्विश यादव ने भी अपने ट्रॉफी विवाद के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं कभी ट्रॉफी वापस नहीं लौटाना चाहता था। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि ऑनलाइन बहुत ज्यादा नेगेटिविटी थी। किसी ने मेरे बारे में नेगेटिविटी फैलाना शुरू कर दिया, इसलिए मैंने सोचा कि क्या इसलिए यह हो रहा है, क्योंकि मैंने ट्रॉफी जीती है। तो मुझसे ट्रॉफी ले लो, लेकिन नेगेटिविटी मत फैलाओ।" इस पर सलमान खान ने एल्विश को सलाह देते हुए कहा, "जब कोई जीत हासिल करता है, तो उसके खिलाफ बहुत से लोग खड़े हो जाते हैं। अगर ऐसा कुछ होता है, तो एहसास होता है कि उन्होंने जिंदगी में कुछ हासिल किया है।" उन्होंने एल्विश को इस बारे में चिंता न करने की सलाह दी।