• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: जिग्ना वोरा ने बिग बॉस में किया अपनी लव लाइफ का खुलासा, अंकिता से फिर भिड़ीं ऐश्वर्या

18वें दिन बिग बॉस के घर में फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच की लड़ाई होने से इस एपिसोड की शुरुआत होती है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 03 Nov 2023 12:18:30 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Nov 2023 12:18:30 PM (IST)
Bigg Boss 17: जिग्ना वोरा ने बिग बॉस में किया अपनी लव लाइफ का खुलासा, अंकिता से फिर भिड़ीं ऐश्वर्या
Bigg Boss 17 Update

HighLights

  1. अंकिता और विक्की की बीच काफी बहस हुई।
  2. अंकिता ने नील भट्ट को ताना मारा, जिसके बाद ऐश्वर्या शर्मा भड़क गईं।
  3. जिग्ना वोरा ने शो में पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टेलीविजन का सबसे कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बाॅस 17' में आए दिन कई दिलचस्प चीजें देखने को मिलती है। इस शो के हर एपिसोड को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। बिग बॉस का हर दिन एक नया मोड़ लेकर आकर आता है। अब कंटेस्टेंट्स भी धीरे-धीरे अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे कर रहे हैं। 18वें दिन बिग बॉस के घर में फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के बीच की लड़ाई होने से इस एपिसोड की शुरुआत होती है। अभिषेक पर चिल्लाने की वजह से विक्की, अंकिता पर भड़क गए।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

अंकिता पर भड़कीं ऐश्वर्या

अंकिता लोखंडे और विक्की की बीच काफी बहस हुई। इसके बाद दोनों ने हर बार की तरह अपना मामला सुलझा लिया। वहीं, तौलिये की वजह से मुनव्वर फारूकी और सना रईस खान के बीच बहस हो गई। अंकिता ने नील भट्ट को ताना मारा, जिसके बाद ऐश्वर्या शर्मा भड़क गईं। अभिषेक ने मजाकिया तौर पर कहा कि नील और विक्की अलग-अलग हो गए हैं। इस पर अंकिता ने नील को लेकर कहा, "हमारी किस्मत ही ऐसी हो गई है। हमारी टीम में अलग-अलग हो गए। जितना भी कर लो, अपना-अपना ही कर रहे हैं।"


इस पर नील ने तो कोई जवाब नहीं दिया लेकिन ऐश्वर्या भड़क गईं। उन्होंने नील को समझाया कि उन्हें अंकिता को करारा जवाब देना चाहिए था।

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

जिग्ना वोरा ने खोले अपने लव लाइफ के राज

एक्स रिपोर्टर रहीं जिग्ना वोरा ने बिग बाॅस के शो में पहली बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासा किया। उनका कहना है कि वे भी वन साइडेड प्यार में हैं। जिग्ना ने मुनव्वर के साथ बातचीत में कहा, "मैं तुम्हें डेट और टाइम के साथ बता सकती हूं कि मैं उससे कितनी बार मिली हूं। उन्होंने बताया कि वह 14 सालों में चार बार एक्स ब्वॉयफ्रेंड से मिली हैं। आखिरी बार उनकी मुलाकात 2019 में हुई थी, जब वह वड़ोदरा में पोस्ट हुआ था। जिग्ना ने कहा कि उस समय उसकी शादी हो चुकी थी।"

वे आगे बताती हैं कि उनका एक्स ब्वाॅयफ्रेंड हाई प्रोफाइल था। वे इमोशनल होकर कहती हैं, "मैं अपने प्यार पर फक्र महसूस करती हूं। मेरी तरफ से जीरो एक्सपेक्टेशंस थीं। आज की लड़कियों की तरह नहीं कि डेट पर ले जाओ, ऐसा कुछ भी नहीं था। इतना हेल्पलेसनेस है। शायद उसको भी इसका एहसास है, लेकिन अब क्या कर सकते हैं।"

View this post on Instagram

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

शादी पर बोलीं जिग्ना

इसके आगे मुनव्वर ने पूछा कि अगर उनका नाम मर्डर केस से न जुड़ता तो क्या वह शादी कर लेता आपसे। इस पर जिग्ना ने कहा, "उसमें हिम्मत नहीं थी। अगर केस नहीं हुआ होता, तब भी शादी नहीं करना चाहती थी, तो शादी का सवाल नहीं था, लेकिन जिस दिन मैं अरेस्ट हुई और वह अहमदाबाद पर लैंड हुआ और ब्रेकिंग देखा और वह वापस चला गया।" मुनव्वर इस पर कहते हैं कि क्या यह काफी नहीं था, उससे नफरत करने के लिए। इस पर जिग्ना ने जवाब दिया, "मुझे सब बोलते हैं कि वह बुरे वक्त में तेरे साथ खड़ा नहीं रहा। मुझे क्या करना है। भगवान को जवाब तो देना है। मुझे उससे नफरत नहीं होती है।"