• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: अंकिता-मुनव्वर नहीं, ये कंटेस्टेंट होगा बिग बॉस 17 का विनर, काम्या पंजाबी ने किया खुलासा

टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने बिग बॉस 17 के विनर को लेकर कुछ हिंट्स दिए हैं। उन्होंने जो हिंट्स दिए हैं, उसमें अंकिता, ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 25 Jan 2024 11:52:33 AM (IST)Updated Date: Thu, 25 Jan 2024 11:52:33 AM (IST)
Bigg Boss 17: अंकिता-मुनव्वर नहीं, ये कंटेस्टेंट होगा बिग बॉस 17 का विनर, काम्या पंजाबी ने किया खुलासा
bigg boss 17

HighLights

  1. अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी टाॅप 5 में हैं।
  2. काम्या पंजाबी ने बिग बॉस 17 के विनर को लेकर कुछ हिंट्स दिए हैं।
  3. काम्या की इस पोस्ट पर अब यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: टेलीविजन का रियलिटी शो बिग बाॅस 17 जल्द ही अपना फिनाले लेकर आने वाला है। दर्शकों के धड़कने तेज हो रही हैं, ये जानने के लिए कि इस बार बिग बॉस का विनर कौन होगा। अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारुकी, अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा और अरुण माशेट्टी टाॅप 5 में हैं। इस वीकेंड पर इन पांचों में से शो का विनर चुना जाएगा। वहीं, टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट काम्या पंजाबी ने बिग बॉस 17 के विनर को लेकर कुछ हिंट्स दिए हैं। उन्होंने जो हिंट्स दिए हैं, उसमें अंकिता, मुनव्वर नहीं, बल्कि कोई और ही विनर है।

काम्या ने इस कंटेस्टेंट को बताया विनर

काम्या पंजाबी ने इस बार अपने हिसाब से भविष्यवाणी की है। एक्ट्रेस के हिसाब से अंकिता, अभिषेक, मनारा, मुनव्वर नहीं, बल्कि अरुण माशेट्टी विनर बन सकते हैं। काम्या को लगता है कि घरवाले और दर्शक अरुण माशेट्टी को कम आंक रहे हैं। वे बिग बाॅस 17 के डार्क हॉर्स विनर बन सकते हैं। काम्या ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर एक ट्वीट करते हुए, अरुण की तुलना बिग बॉस 1 के विनर राहुल रॉय से की है। उन्होंने पोस्ट करते हुए लिखा, "ऐसा कैसे है कि कोई भी अरुण माशेट्टी को प्रतिस्पर्धी नहीं मान रहा है। ना घर के अंदर और ना घर के बाहर। वैसे किसको राहुल राॅय याद है।"


naidunia_image

यूजर्स ने किए कमेंट्स

काम्या की इस पोस्ट पर अब यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। आम जनता के साथ-साथ सेलिब्रिटी भी कमेंट्स कर रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस देवोलीना ने लिखा, "ट्रस्ट मी आज यही ख्याल आया मुझे भी।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैंने आपकी बात सुनी, लेकिन वह पहला सीजन था और उसके बाद अगर वे ऐसा करते हैं, तो हर कोई आएगा और आगे चलकर शो में कुछ नहीं करेगा। वह अच्छे हैं, लेकिन शायद बिग बॉस 17 के लिए नहीं हैं।"