• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: अंकिता से शादी के लिए राजी नहीं था विक्की का परिवार, बिग बाॅस के घर में हुआ खुलासा

अब बिग बाॅस के घर से बाहर आने के बाद विक्की जैन की मां ने अपने बेटे और बहू के रिश्ते को लेकर बात की।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 10 Jan 2024 11:31:09 AM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jan 2024 11:31:09 AM (IST)
Bigg Boss 17: अंकिता से शादी के लिए राजी नहीं था विक्की का परिवार, बिग बाॅस के घर में हुआ खुलासा
Bigg Boss 17

HighLights

  1. विक्की जैन की मां रंजना जैन ने खूब सुर्खियां बटोरी है।
  2. शो में एंट्री लेकर उन्होंने घरवालों के साथ खूब मस्ती की।
  3. रंजना जैन ने बताया कि उनका परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बॉस 17 धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर पहुंच रहा है। जनवरी के आखिर में बिग बॉस 17 को अपना विनर मिल जाएगा। वहीं, हर बार की तरह इस बार भी घरवालों को अपने परिवार से मिलने का मौका मिला है। विक्की और अंकिता के साथ ही विक्की जैन की मां रंजना जैन ने खूब सुर्खियां बटोरी है। शो में एंट्री लेकर उन्होंने घरवालों के साथ खूब मस्ती की। इतना ही नहीं, उन्होंने कई घरवालों की टांग खिंचाई भी की। अब बिग बाॅस के घर से बाहर आने के बाद विक्की जैन की मां ने अपने बेटे और बहू के रिश्ते को लेकर बात की।

विक्की-अंकिता के शादी के खिलाफ था परिवार

विक्की जैन की मां रंजना जैन ने बातचीत में कहा कि उनका परिवार दोनों की शादी के खिलाफ था। दरअसल, उनसे अंकिता के उस बयान के बारे में बात की गई, जिसमें वो विक्की से जल्दी शादी के करने के फैसले पर पछता रही हैं। इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "देखो अंकिता से शादी विक्की ने ही की है। हम लोग तो कोई सपोर्ट में नहीं थे। विक्की ने की है, अब निभाएगा भी वही, हम लोगों को कुछ लेना देना नहीं है। इतना सब देख रहे हैं, लेकिन हम लोग उसको एक बार भी कुछ नहीं कह रहे हैं। वो आएगा वो अपना रिश्ता सुधारेगा। बिगाड़े उसी ने है तो सुधरेगा वही। हमें विश्वास है कि विक्की सब कुछ कर लेगा। वो ऐसा लड़का है।"


Vicky ki maa ne maari Bigg Boss ke ghar mein entry, aur kahi uski liye ek special shaayari. 🥰

Dekhiye #BiggBoss17, Mon-Fri 10PM & Sat-Sun 9:30PM sirf #Colors aur @jiocinema par. #BB17 #BiggBoss

@beingsalmankhan @jainvick pic.twitter.com/ByyKJTkih4

— ColorsTV (@ColorsTV) January 9, 2024

अंकिता ने मारी थी विक्की को चप्पल

इसके बाद विक्की जैन की मां ने अंकिता लोखंडे के अपने पति पर चप्पल फेंकने वाली हरकत पर भी रिएक्ट किया। उन्होंने कहा, "ऐसी मस्ती अच्छी नहीं लगती, मारने की। पति को चप्पल मार दो, तकिया मार दो, फेक दो उसे, ये क्या बात है। हमने तो अंकिता से कहा कि बेटा अच्छा नहीं लग रहा है। बहुत ज्यादा अपशब्दों का इस्तेमाल कर रही हो। अब जितने दिन बचे हैं लड़ना-झगड़ना नहीं है। पहले रिश्ता देखो फिर गेम देखो।"