• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss: बिग बॉस विनर रहने के बाद भी सक्सेसफुल नहीं रहे ये सितारे, नहीं मिला इंडस्ट्री में कोई काम

कई फेमस सितारों ने बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम की। लेकिन इसके बाद भी उन्हें करियर में सफलता हासिल नहीं हो पाई।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 23 Oct 2023 01:36:05 PM (IST)Updated Date: Mon, 23 Oct 2023 01:47:56 PM (IST)
Bigg Boss: बिग बॉस विनर रहने के बाद भी सक्सेसफुल नहीं रहे ये सितारे, नहीं मिला इंडस्ट्री में कोई काम
bigg boss 17

HighLights

  1. अब तक बिग बाॅस के 16 सीजन आ चुके हैं।
  2. कई फेमस सितारों ने बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम की।
  3. बिग बाॅस की ट्राॅफी जीतने के बाद भी नहीं मिली फेम।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss: इस समय टेलीविजन पर बिग बॉस का 17 वां सीजन चल रहा है, जो कि दर्शकों का काफी अच्छा मनोरंजन कर रहा है। अब तक बिग बाॅस के 16 सीजन आ चुके हैं, जिनमें टीवी के कई जाने-माने सितारे नजर आए। कई फेमस सितारों ने बिग बॉस की ट्रॉफी भी अपने नाम की। लेकिन इसके बाद भी उन्हें करियर में सफलता हासिल नहीं हो पाई। वहीं, कुछ कंटेस्टेंट ऐसे रहे, जिन्होंने बिग बॉस का खिताब हासिल किए बिना ही खूब फेम पाई। आज हम आपको उन्हीं कंटेस्टेंट के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी तो मिली, लेकिन उतनी ज्यादा सक्सेस नहींं मिल पाई।

राहुल राॅय

बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय को सबसे ज्यादा फिल्म आशिकी से मिली थी। इसके बाद उन्हें बिग बाॅस के पहले सीजन में शामिल किया गया। राहुल इस सीजन के विनर बनकर निकले, लेकिन उसके बाद से ही आज तक उन्हें किसी भी प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया है।


naidunia_image

आशुतोष कौशिक

बिग बॉस सीजन 2 के विनर आशुतोष कौशिक ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। आशुतोष बिग बॉस से निकलने के बाद कुछ समय तक टीवी पर नजर आए, लेकिन फिर वे गायब हो गए। आशुतोष ने साल 2007 में रोडीज 5.0 का खिताब जीता था।

naidunia_image

जूही परमार

बिग बॉस 5 की विनर बनी जूही परमार साल 2018 के बाद किसी भी प्रोजेक्ट में नजर नहीं आईं। बता दें कि जूही एक इंडियन एंकर, एक्ट्रेस, सिंगर और डांसर हैं, उन्होंने टेलीविजन इंडस्ट्री में खूब काम किया है। उन्हें कुमकुम एक प्यारा सा बंधन सीरियल से काफी फेम मिली।

naidunia_image

उर्वशी ढोलकिया

बिग बॉस 6 की विनर रहीं उर्वशी ढोलकिया फिर से बिग बॉस में गेस्ट अपीयरेंस के तौर पर नजर आईं। उर्वशी ढोलकिया टीवी से दूर हैं, लेकिन वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। उन्हें टीवी सीरियल से काफी फेम मिली।

naidunia_image

मनवीर गुर्जर

मनवीर गुर्जर बिग बाॅस 10 के विनर रह चुके हैं। इस शो में उनके गेम खेलने का अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आया था। मनवीर ने शो की ट्रॉफी अपने नाम तो कि, लेकिन बिग बाॅस के बाद उन्हें किसी भी प्रोजेक्ट में नहीं देखा गया।

naidunia_image

शिल्पा शिंदे

भाभी जी घर पर है से अंगूरी भाभी का किरदार निभाकर फेमस होने वाली शिल्पा शिंदे ने बिग बॉस 11 का खिताब अपने नाम किया था। वे इस शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट थीं। बिग बाॅस के बाद शिल्पा शिंदे को किसी भी शो में नहीं देखा गया।

naidunia_image

दीपिका कक्कड़

बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम करने वाली दीपिका कक्कड़ अब टीवी की दुनिया से काफी दूर हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है, तो फिलहाल वे अपनी पर्सनल लाइफ में काफी बिजी हैं। दीपिका का एक अपना यूट्यूब चैनल भी है।

naidunia_image