• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cannes 2024: कान्स 2024 से ऐश्वर्या राय ने जीता फैंस का दिल, गोल्डन ब्लैक गाउन में लगा दिए चार चांद

ऐश्वर्या राय हर बार Cannes 2024 में अपने लुक से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 17 May 2024 11:52:07 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 May 2024 08:56:57 PM (IST)
Cannes 2024: कान्स 2024 से ऐश्वर्या राय ने जीता फैंस का दिल, गोल्डन ब्लैक गाउन में लगा दिए चार चांद
ऐश्वर्या राय कान्स 2024 लुक (Photos - Instagram)

HighLights

  1. एक्ट्रेस ब्लैक और गोल्डन रंग की बटरफ्लाई ड्रेस में नजर आईं।
  2. लॉरियल पेरिस के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर इस बार भी रेड कारपेट पर चार चांद लगाए हैं।
  3. मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें अपनी बेटी आराध्या के साथ देखा गया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Cannes 2024: कान्स 2024 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हर बार की तरह इस बार भी ऐश्वर्या राय ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस समय इंटरनेट पर हर जगह ऐश्वर्या का लुक छाया हुआ है। एक्ट्रेस के इस लुक ने हर किसी को अपनी ओर आकर्षित किया। सोशल मीडिया पर कान्स 2024 से ऐश्वर्या राय की तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें एक्ट्रेस ब्लैक और गोल्डन रंग की बटरफ्लाई ड्रेस में नजर आ रही हैं। उनका ये लुक काफी पसंद किया जा रहा है। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर के इयररिंग्स पहने हैं और मिनिमम मेकअप किया है।

naidunia_image

(Photos - Instagram)

रेड कारपेट पर ऐश्वर्या राय का जलवा

ऐश्वर्या राय हर बार Cannes 2024 में अपने लुक से फैंस को इंप्रेस कर देती हैं। इस बार भी ऐसा ही कुछ हुआ है। ऐश्वर्या की तस्वीरें जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, हर कोई उनकी काफी तारीफ कर रहा है।


naidunia_image

(Photos - Instagram)

फैंस भी उनकी फोटोज पर तरह-तरह के कमेंट कर उनकी तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, हर बार की तरह शानदार। वहीं, एक और ने लिखा, बेहद ग्रेसफुल लुक। बता दें कि पहली बार ऐश्वर्या साल 2002 में कान्स फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुई थीं।

naidunia_image

(Photos - Instagram)

ऐश्वर्या के हाथ में फ्रैक्चर

उन्होंने लॉरियल पेरिस के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर इस बार भी रेड कारपेट पर चार चांद लगाए हैं। इस बार भी ऐश्वर्या के लुक का काफी इंतजार किया जा रहा था और आखिरकार उनकी झलक सोशल मीडिया पर आ ही गई। ऐश्वर्या बुधवार को फिल्म फेस्टिवल के लिए रवाना हुई थीं।

naidunia_image

(Photos - Instagram)

मुंबई एयरपोर्ट पर उन्हें अपनी बेटी आराध्या के साथ देखा गया था। ऐश्वर्या के लुक में एक चीज ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा और वो था उनके हाथ में फ्रैक्चर। वे अपने फ्रैक्चर के बाद भी फिल्म फेस्टिवल में शामिल हुईं।