• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Celebrities Wedding 2024: तमन्ना भाटिया, रकुल प्रीत समेत, साल 2024 में शादी के बंधन में बंधेंगे ये बॉलीवुड सितारे

कई ऐसे सितारें हैं, जो इस साल शादी करने वाले हैं। ये सितारे पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 02 Jan 2024 12:29:20 PM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jan 2024 02:04:53 PM (IST)
Celebrities Wedding 2024: तमन्ना भाटिया, रकुल प्रीत समेत, साल 2024 में शादी के बंधन में बंधेंगे ये बॉलीवुड सितारे
Celebrities Wedding 2024

HighLights

  1. रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं।
  2. बीते साल कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधे।
  3. आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Celebrities Wedding 2024: नया साल शुरू हो चुका है। बीते साल कई बॉलीवुड सितारे शादी के बंधन में बंधे। परिणीति चोपड़ा, अरबाज खान, अथिया शेट्टी, केएल राहुल समेत कई सितारों ने अपना हमसफर चुना। वहीं, अब कई ऐसे सितारें हैं, जो इस साल शादी करने वाले हैं। ये सितारे पिछले काफी समय से अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फेमस कपल रकुल प्रीत और जैकी भगनानी की शादी को लेकर खबरें सामने आ रही हैं। इनके साथ ही हम आपको बॉलीवुड के पॉपुलर कपल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

रकुल प्रीत और जैकी भगनानी

बाॅलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और एक्टर जैकी भगनानी इस साल शादी कर सकते हैं। 22 फरवरी को कपल सात फेरे लेने जा रहे हैं। दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं, जो कि गोवा में होगी।

naidunia_image

आयरा खान और नुपुर शिखरे

आयरा खान और नुपुर शिखरे की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों पर है। बताया जा रहा है कि कपल 3 जनवरी 2023 को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी करेंगे। हाल ही में कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हुई है।


naidunia_image

अरमान मलिक और आशना श्रॉफ

बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ के साथ इस साल शादी कर सकते हैं। बीते साल अरमान ने आशना को सरप्राइज प्रपोजल दिया था। अब ये कपल सात फेरे लेंगे।

naidunia_image

तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा

बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया और एक्टर विजय वर्मा ने कुछ दिनों पहले ही अपना रिश्ता कंफर्म किया है। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर की खबरें सामने आ रही हैं। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा इस साल शादी कर सकते हैं।

naidunia_image

अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ

अदिति राव हैदरी पिछले काफी समय से तमिल स्टार सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। दोनों कई बार एक साथ स्पाॅट हो चुके हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है। बताया जा रहा है कि कपल इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

naidunia_image

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा

बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना का नाम पिछले काफी समय से साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ जुड़ रहा है। कई बार दोनों को साथ में वेकेशन पर जाते हुए भी स्पॉट किया गया है। हालांकि, दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। कहा जा रहा है कि कपल इस साल शादी कर सकता है।

naidunia_image