• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी के 5 साल बाद Deepika-Ranveer ने शेयर किया वेडिंग वीडियो, क्यूट मोमेंट्स ने जीता फैंस का दिल

कॉफी विद करण सीजन 8 में कपल ने फैंस के साथ अपनी शादी की अनसीन झलक शेयर की। रणवीर और दीपिका के वेडिंग वीडियो में सगाई से लेकर मेहंदी, मंडप और सभी रस्मे...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 26 Oct 2023 11:50:17 AM (IST)Updated Date: Thu, 26 Oct 2023 11:50:17 AM (IST)
शादी के 5 साल बाद Deepika-Ranveer ने शेयर किया वेडिंग वीडियो, क्यूट मोमेंट्स ने जीता फैंस का दिल
deepika ranveer wedding video

HighLights

  1. साल 2018 में शादी की थी, जो कि एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी।
  2. रणवीर-दीपिका पहली बार करण जौहर के शो पर पहुंचे।
  3. कपल ने फैंस के साथ अपनी शादी की अनसीन झलक शेयर की।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Deepika Ranveer Wedding Video: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे हाॅट कपल हैं। दोनों ने साल 2018 में शादी की थी, जो कि एक डेस्टिनेशन वेडिंग थी। दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अब शादी के पांच सालों बाद कपल ने अपने वेडिंग वीडियो रिवील किया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण पहली बार एक साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण पर पहुंचे। करण जौहर इस बार अपने 8वें सीजन के साथ वापस लौट रहे हैं। इस सीजन में उनके पहले मेहमान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बने।

5 साल बाद रिवील किया वेडिंग वीडियो

कॉफी विद करण सीजन 8 में कपल ने फैंस के साथ अपनी शादी की अनसीन झलक शेयर की। रणवीर और दीपिका के वेडिंग वीडियो में सगाई से लेकर मेहंदी, मंडप और सभी रस्में शामिल थीं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शुरुआत में रणवीर बताते हैं कि कैसे उन्होंने मालदीव में दीपिका को प्रपोज किया था। इसके बाद सीधा कपल दीपिका के परिवार से मिले और अपनी सगाई की बात सभी को बताई। हालांकि, दीपिका की मां अपनी लाड़ली की पसंद से खुश नहीं थीं। बाद में रणवीर ने उन्हें भी मना लिया। इसके बाद वीडियो में शादी का दिन दिखाया जाता है।


HD | deepika padukone and Ranveer Singh's wedding glimpse 🧿❤️ pic.twitter.com/wMX4fgko4m

— Deepika Files (@FilesDeepika) October 25, 2023

देखने मिले कई खूबसूरत पल

मंडप में जाने से पहले रणवीर, दीपिका को देखने के रिक्वेस्ट करते हैं, ताकि वे एक्ट्रेस को बता सकें कि वे उनसे कितना प्यार करते हैं। दीपिका पादुकोण के पिता और बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण भी अपने दामाद की तारीफ करते हैं। वे कहते हैं कि दामाद उनके परिवार में जिंदगी लेकर आए। रणवीर सिंह एक जिंदादिल इंसान है। चार लोगों की उनकी एक बोरिंग फैमिली है, ऐसे में रणवीर उनके परिवार के लिए परफेक्ट हैं। लेकिन सबसे ज्यादा खूबसूरत पल रणवीर और दीपिका के वेडिंग वीडियो में मेहंदी सेरेमनी में नजर आया। रणवीर ने सेरेमनी में डांस किया। इस दौरान दीपिका इमोशनल हो गईं, जिस पर रणवीर, दीपिका के आंसू पोछते नजर आए।

HD - 2 | deepveer wedding 🧿❤️ pic.twitter.com/zQGvgG9Jyp

— Deepika Files (@FilesDeepika) October 25, 2023