• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Koffee With Karan 8: रणवीर सिंह ने करण जौहर को कह डाला 'ठरकी अंकल', सीक्रेट पर्सनल लाइफ के खोले कई राज

करण जौहर का फेमस शो कॉफी विद करण जल्द ही अपने आठवें सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 23 Oct 2023 11:47:09 AM (IST)Updated Date: Mon, 23 Oct 2023 11:47:09 AM (IST)
Koffee With Karan 8: रणवीर सिंह ने करण जौहर को कह डाला 'ठरकी अंकल', सीक्रेट पर्सनल लाइफ के खोले कई राज
koffee with karan 8

HighLights

  1. करण जल्द ही अपने आठवें सीजन के साथ आ रहे हैं।
  2. हाल ही में इस शो का प्रोमो लीक हुआ है।
  3. हले मेहमान रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण होंगे।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Koffee With Karan 8: मोस्ट कंट्रोवर्शियल चैट शो एक बार फिर शुरू होने वाला है। इस शो में बड़े-बड़े सेलिब्रिटी शामिल होते हैं और अपनी लाइफ से जुड़े सीक्रेट्स रिवील करते हैं। आप समझ ही गए होंगे कि हम किस शो की बात कर रहे हैं। करण जौहर का फेमस शो कॉफी विद करण जल्द ही अपने आठवें सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहा है। यह शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा। इस बार शो के पहले मेहमान फेमस कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण होंगे। हाल ही में इस शो का प्रोमो लीक हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि रणवीर, करण को ठरकी अंकल कह रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

ठरकी अंकल के जवाब में रणवीर ने कही ये बात

दरअसल, एक्स हैंडल पर एक वीडियो जारी किया गया है, जो कि करण जौहर के शो का प्रोमो है। इस प्रोमो में रणवीर ने ये भी बताया कि उन्होंने दीपिका को शादी से तीन साल पहले ही प्रपोज कर दिया था और सीक्रेटली इंगेज हो गए थे। करण, दीपिका और रणवीर की तारीफ करते हुए कहते हैं कि वे दोनों साथ में स्मोकी हॉट लग रहे हैं। इस पर रणवीर सिंह कहते हैं, ठरकी अंकल। इसके बाद करण जवाब देते हैं, तुझसे तो मैं बाद में बात करूंगा। इन बातों पर दीपिका जोर-जोर से हंसने लगती हैं। करण कपल से पूछते हैं कि आप सीक्रेटली इंगेज थे। रणबीर जवाब में कहते हैं, "साल 2015 में मैंने इसे प्रपोज किया था।"


Deepika Padukone and Ranveer Singh on Koffee With Karan pic.twitter.com/mwHUwTLBdN

— elitestanning (@elitestanning) October 22, 2023

पहले ही सगाई कर चुके थे रणवीर-दीपिका

"इससे पहले कि कोई और आ जाए, मैं जाकर चप्पल रख देता हूं।" तभी दीपिका कहती हैं, "एडवांस बुकिंग।" साथ ही करण ने दीपिका पादुकोण से ये भी सवाल किया कि किसके साथ उनकी स्क्रीन पर केमिस्ट्री अच्छी लगती है। इसके जवाब में एक्ट्रेस कहती हैं कि ऋतिक के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी अच्छी जमती है। वे उनके साथ मूवी भी करने जा रही हैं। बता दें कि ऋतिक और दीपिका साथ में 'फाइटर' फिल्म करने जा रहे हैं। दोनों पहली बार इस फिल्म से स्क्रीनी शेयर करेंगे। 'फाइटर' फिल्म साल 2024 में रिलीज होगी। कॉफी विद करण 8, 26 अक्टूबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)