• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepika-Ranveer: जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, पोस्ट शेयर कर अनाउंस की प्रेग्नेंसी

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक कार्ड बना हुआ है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 29 Feb 2024 10:58:40 AM (IST)Updated Date: Thu, 29 Feb 2024 11:29:52 AM (IST)
Deepika-Ranveer: जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह, पोस्ट शेयर कर अनाउंस की प्रेग्नेंसी
Deepika Padukone pregnancy

HighLights

  1. अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कपल ने गुड न्यूज शेयर की है।
  2. पब्लिक अपीरियंस के दौरान भी एक्ट्रेस ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आई थीं।
  3. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर को कंफर्म किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Deepika Padukone and Ranveer Singh: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। पिछले काफी समय से यह खबरें आ रही थीं कि दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। लेकिन अब इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए कपल ने गुड न्यूज शेयर की है। इन खबरों पर पिछले काफी समय से दीपिका-रणवीर चुप्पी साधे हुए थे। पब्लिक अपीरियंस के दौरान भी एक्ट्रेस ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आई थीं। अब हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस खबर को कंफर्म किया है।

naidunia_image

पोस्ट शेयर कर दी गुड न्यूज

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक कार्ड बना हुआ है, जिस पर बच्चों के कपड़े, खिलौने और जूतों की इमेज बनी हुई है। इसके साथ ही दीपिका और रणवीर का नाम लिखा हुआ है। एक्ट्रेस की पोस्ट पर सितंबर 2024 का महीना भी लिखा हुआ है। इसी के साथ कैप्शन में उन्होंने शुक्रिया अदा करने वाले और नजर न लगने वाले इमोजी भी लगाए हैं। इस पोस्ट शेयर के करते ही फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी कपल को भर-भरकर बधाइयां दे रहे हैं।


View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

शादी के 5 साल बाद बनेंगे पेरेंट्स

इस पोस्ट को शेयर करने के साथ दीपिका-रणवीर ने यह बताया है कि सितंबर 2024 में वे अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। इसका मतलब है कि पिछले काफी समय से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर जो खबरें आ रही थीं, वे सब सच थीं। बता दें कि साल 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंधे थे। अब शादी के पांच साल बाद कपल पेरेंट्स बनने जा रहे हैं। अब फैंस दीपिका को अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।