• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Deepika Padukone Birthday: इस फिल्म ने पलट दी थी दीपिका पादुकोण की किस्मत, डेब्यू करते ही बन गईं सुपरस्टार

दीपिका भी नेशनल लेवल बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। इसी के साथ ही उन्होंने मॉडलिंग में भी खूब नाम कमाया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 05 Jan 2024 12:08:09 PM (IST)Updated Date: Fri, 05 Jan 2024 12:20:16 PM (IST)
Deepika Padukone Birthday: इस फिल्म ने पलट दी थी दीपिका पादुकोण की किस्मत, डेब्यू करते ही बन गईं सुपरस्टार
Deepika Padukone birthday

HighLights

  1. हिंदी इंडस्ट्री में डेब्यू करते ही दीपिका छा गईं।
  2. कई हिट फिल्में देकर दीपिका ने इंडस्ट्री में अपना अलग ही लेवल सेट किया है।
  3. दीपिका पादुकोण ने फिल्म ओम शांति ओम से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Deepika Padukone Birthday: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण टॉप एक्ट्रेसेस में से एक है। एक्ट्रेस का फिल्मी सफर काफी दिलचस्प रहा है। पहली ही फिल्म से उन्होंने एक अलग पहचान बना ली थी। डेब्यू फिल्म में ही दीपिका को शाहरुख के अपोजिट रोल मिल गया था। इतना ही नहीं, सलमान खान भी उन्हें लॉन्च करना चाहते थे। रणबीर कपूर के साथ भी डेब्यू करने का मौका एक्ट्रेस को मिला था। आज यानी 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास दिन पर हम आपको दीपिका के फिल्मी करियर से जुड़े कुछ किस्से बताने जा रहे हैं।

naidunia_image

दीपिका पादुकोण का जन्म नेशनल बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण के घर हुआ था। दीपिका भी नेशनल लेवल बैडमिंटन प्लेयर रह चुकी हैं। इसी के साथ ही उन्होंने मॉडलिंग में भी खूब नाम कमाया है। हिंदी इंडस्ट्री में डेब्यू करते ही दीपिका छा गईं। उन्होंने कई हिट फिल्में देकर इंडस्ट्री में अपना अलग ही लेवल सेट किया है।


naidunia_image

कॉकटेल फिल्म बनी टर्निंग प्वाइंट

एक्ट्रेस ने अपने फिल्मी करियर में खूब तरक्की हासिल की है। दीपिका पादुकोण ने फिल्म ओम शांति ओम से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है। उनके करियर का टर्निंग प्वाइंट काॅकटेल फिल्म बनी। कैटरीना कैफ की ठुकराई गई, कई फिल्मों में दीपिका ने काम किया और इन्हीं फिल्मों ने उन्हें सुपरस्टार बना दिया। कैटरीना कैफ कई फिल्मों के लिए मेकर्स की पहली पसंद थीं।

naidunia_image

चेन्नई एक्सप्रेस (Chennai Express)

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ने मीना लोचनी अजहगु सुन्दरम का किरदार निभाया था। लेकिन इस रोल के लिए पहले कैटरीना कैफ को अप्रोच किया गया था।

naidunia_image

दरअसल, जब तक है जान फिल्म में कैटरीना और शाहरुख खान की जोड़ी काफी हिट रही थी। इस कारण रोहित शेट्टी भी उस जोड़ी को अपनी फिल्म में लेना चाहते थे। इस ऑफर को कैटरीना ने ठुकरा दिया था, जिसके बाद ये फिल्म दीपिका को मिली। चेन्नई एक्सप्रेस फिल्म से दीपिका की एक्टिंग को लोगों ने जमकर पसंद किया।

naidunia_image

ये जवानी है दीवानी (Yeh Jawaani Hai Deewani)

ये जवानी है दीवानी फिल्म आज भी लोग काफी पसंद करते हैं। इस फिल्म में रणबीर और दीपिका की केमिस्ट्री ने लोगों के दिलों पर राज किया। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया था। इस फिल्म के लिए भी कैटरीना कैफ मेकर्स की पहली पसंद थी। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा दिया था।

naidunia_image

बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)

संजय लीला भंसाली की सुपरहिट फिल्म बाजीराव मस्तानी में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लीड रोल में थे। इस जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस दी। इतना ही नहीं, फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को पहले अप्रोच किया गया था, लेकिन आखिर में दीपिका पादुकोण को फाइनल किया गया। दीपिका ने इस फिल्म से बॉलीवुड में अपनी अलग ही पहचान बनाई।

naidunia_image

गोलियों की रासलीला: राम लीला (Goliyon Ki Raasleela: Ram Leela)

दीपिका पादुकोण के करियर की माइल स्टोन फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला पहले करीना कपूर को ऑफर की गई थी, लेकिन उन्होंने इस फिल्म को भी ठुकरा दिया। दरअसल, शूटिंग के कुछ दिन पहले ही करीना ने इस फिल्म से अपने आपको पीछे कर लिया। इसके बाद ये फिल्म दीपिका पादुकोण को ऑफर हुई।

naidunia_image

बता दें कि दीपिका ओम शांति ओम फिल्म से नहीं, बल्कि रणबीर कपूर की फिल्म सांवरिया से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली थीं। इस फिल्म में वे रणबीर कपूर के अपोजिट नजर आती, लेकिन यह फिल्म सोनम कपूर के पास पहुंची।