• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्मों में किसिंग सीन करने पर Emraan Hashmi को बीवी की यह शर्त करनी पड़ती थी पूरी, एक्टर ने किया खुलासा

'मर्डर' और 'आशिक बनाया आपने' समेत कई फिल्मों में किस सीन देने वाले इमरान हाशमी ने फिल्मों में किसिंग सीन देने को लेकर कई दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 26 Jul 2024 02:32:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 26 Jul 2024 02:32:15 PM (IST)
फिल्मों में किसिंग सीन करने पर Emraan Hashmi को बीवी की यह शर्त करनी पड़ती थी पूरी, एक्टर ने किया खुलासा
इमरान हाशमी इंस्टाग्राम फोटो।

HighLights

  1. इमरान ने किसिंग सीन को लेकर कई बातें शेयर की।
  2. इमरान को ऑन स्क्रीन किस करना पड़ता था भारी।
  3. इमरान हाशमी की पत्नी परवीन ने बनाया था खास रूल।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Emraan Hashmi Kissing Scene Story: जब भी फिल्मों के किसिंग सीन की बात आती है, तो इमरान हाशमी का नाम सबसे पहले लिया जाता है। इमरान हाशमी ने 2000 के दशक में फिल्मों में ऐसे किसिंग सीन दिए कि वह सीरियल किसर के तौर पर पहचाने जाने लगे।

उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी अपने किसिंग सीन की वजह से ही मिली है। इसे ही लेकर हाल ही में इमरान हाशमी ने खुलासा किया है कि फिल्मों में किसिंग सीन पर उन्हें अपनी पत्नी की एक शर्त पूरी करनी होती थी।


naidunia_image

बीवी की यह शर्त पूरी करते थे इमरान

इमरान हाशमी ने बताया कि उनकी पत्नी परवीन शाहनी ने एक रूल बनाया था कि वह जब भी स्क्रीन पर किसिंग सीन करेंगे, तो उन्हें एक हैंडबैग खरीद कर देना होगा। वे कहते हैं कि आज भी मैं अपनी पत्नी के बने हुए इस रूल को फॉलो कर सकता हूं। लेकिन शुक्र है कि यह रूल बहुत पहले की बात है। वरना अब तक मेरा बैंक बैलेंस खत्म हो चुका होता, क्योंकि आजकल के हैंडबैग की कीमत बहुत ज्यादा है।

naidunia_image

सीन के पहले बीवी को करते हैं इन्फाॅर्म

इतना ही नहीं साल 2012 में भी हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में इमरान हाशमी ने फिल्मों में इंटीमेट सीन देने को लेकर अपनी पत्नी के रिएक्शन के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि उनकी पत्नी का कहना है कि जब भी कोई फिल्मों में इस तरह के सीन करें या इस तरह की फिल्में साइन करें, तो वह उन्हें बताएं।

इमरान ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी मूवी लवर है, वह ग्लैमर की दुनिया से दूर रहती हैं। उनकी अपनी जिंदगी है और वे एक्टर के काम में इंटरफेयर नहीं करती हैं।

naidunia_image

मर्डर के इंटिमेट सीन पर रिएक्शन

‘कॉफी विद करण शो’ में भी इमरान हाशमी ने ‘मर्डर’ फिल्म में दिए इंटिमेट सीन्स को लेकर अपनी पत्नी के रिएक्शन शेयर किए थे। उन्होंने बताया था कि उस फिल्म के इंटिमेट सीन्स परवीन को नहीं पता थे।

वो फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी, लेकिन जब दोनों ने साथ में बैठकर फिल्म देखी, तो सीन को देखकर परवीन ने अपने नाखूनों से इमरान को नोंच दिया था। फिल्म खत्म होने के बाद इमरान के हाथों पर बहुत सारे नाखूनों के निशान रह गए थे।

naidunia_image