• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राजेश खन्ना से लेकर अनिल कपूर तक, ये बाॅलीवुड स्टार्स निभा चुके हैं राजनेता का किरदार

थलाइवी के बाद अब फिल्म इमरजेंसी में कंगना धमाल मचाने वाली हैं। कंगना से पहले भी ऐसे कई सितारे रहे हैं, जो बड़े पर्दे पर राजनेता का किरदार निभा चुके है...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 30 Mar 2024 11:23:14 AM (IST)Updated Date: Sat, 30 Mar 2024 01:56:18 PM (IST)
राजेश खन्ना से लेकर अनिल कपूर तक, ये बाॅलीवुड स्टार्स निभा चुके हैं राजनेता का किरदार
hindi Political drama films

HighLights

  1. कंगना रनोट ने कई बार अपनी फिल्मों में राजनेता का किरदार निभाया है।
  2. इस बार फिल्मी सितारे भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं।
  3. शानदार पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म नायक आज भी काफी फेमस है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Political Drama Films: इस समय देश भर में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा जोरों पर है। राजनीति के दिग्गजों के साथ इस बार फिल्मी सितारे भी अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। इसमें कंगना रनौत, गोविंदा, अरुण गोविल काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। बॉलीवुड की शानदार एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कई बार अपनी फिल्मों में राजनेता का किरदार निभाया है। थलाइवी के बाद अब फिल्म इमरजेंसी में कंगना धमाल मचाने वाली हैं। कंगना से पहले भी ऐसे कई सितारे रहे हैं, जो बड़े पर्दे पर राजनेता का किरदार निभा चुके हैं। आज हम आपके लिए उन्हीं सितारों की लिस्ट लेकर आए हैं।

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना एक राजनेता थे। फिल्मों के साथ-साथ उन्होंने पॉलिटिक्स में भी कदम रखा था। 1984 में रिलीज हुई फिल्म आज का एमएलए राम अवतार (Aaj Ka M.L.A. Ram Avtar) में उन्होंने चुनाव लड़ा था। फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प थी। फिल्म में राजेश खन्ना एक नाई होते हैं, जो विधायक बन जाते हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी।


naidunia_image

अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने फिल्म सरकार में बेहतरीन एक्टिंग की थी। साल 2005 में रिलीज हुई इस फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने किया था। यह अंग्रेजी फिल्म द गॉडफादर पर आधारित थी। सरकार फिल्म में अमिताभ ने सुभाष नागले का किरदार निभाया था, जो कि शिवसेना सुप्रीमो बाला साहब ठाकरे से प्रभावित था। यह एक पॉलिटिकल क्राइम थ्रिलर फिल्म है।

naidunia_image

रणबीर कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर कई हिट फिल्में दे चुके हैं। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म राजनीति में उन्होंने एक राजनेता का किरदार निभाया था। फिल्म में रणबीर एक पॉलिटिकल परिवार से ताल्लुक रखते थे। इस फिल्म की कहानी रणबीर कपूर के किरदार समर प्रताप के इर्द-गिर्द घूमती है।

naidunia_image

अनिल कपूर

साल 2001 में रिलीज हुई शानदार पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म नायक आज भी काफी फेमस है। फिल्म में लीड एक्टर अनिल कपूर ने एक दिन के प्रधानमंत्री का किरदार निभाया था, जो कि खूब लोकप्रिय हुआ। हाल ही में फिल्म नायक 2 की घोषणा की गई है।

naidunia_image

अजय देवगन

राजनीति फिल्म में अजय देवगन ने भी एक दमदार किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने सूरत कुमार का रोल प्ले किया था। उन्होंने इस किरदार से अपनी अलग ही छाप छोड़ी। इस फिल्म में अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ-साथ मनोज वाजपेयी भी राजनेता के रोल में नजर आए थे।

naidunia_image