• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इन बाॅलीवुड स्टार्स के घर जमकर मनाई जाती थी होली, इंडस्ट्री के सभी सितारे होते थे शामिल

राज कपूर के स्टूडियो में होने वाली होली पार्टी काफी मशहूर है। जावेद अख्तर, शबाना आजमी भी अपने घर पर ग्रैंड पार्टी देते थे।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 21 Mar 2024 03:44:07 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 Mar 2024 03:44:07 PM (IST)
इन बाॅलीवुड स्टार्स के घर जमकर मनाई जाती थी होली, इंडस्ट्री के सभी सितारे होते थे शामिल
Bollywood Holi party

HighLights

  1. होली के दिन ये सितारे भी पूरी मस्ती के साथ त्योहार का मजा लेते हैं।
  2. हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई होली पार्टियां मशहूर हैं।
  3. कोविड 19 के बाद से इन पार्टीज पर ग्रहण लग गया।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bollywood Stars Holi Party: होली का त्योहार हो और बॉलीवुड इसमें शामिल न हो, ऐसा नहीं हो सकता। हर बार बाॅलीवुड सितारों का होली के खास मौके पर अलग ही ढंग देखने को मिलता है। होली के दिन ये सितारे भी पूरी मस्ती के साथ त्योहार का मजा लेते हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई होली पार्टियां मशहूर हैं, जो आज भी काफी याद की जाती हैं। राज कपूर के स्टूडियो में होने वाली होली पार्टी काफी मशहूर है। जावेद अख्तर, शबाना आजमी भी अपने घर पर ग्रैंड पार्टी देते थे। कोविड 19 के बाद से इन पार्टीज पर ग्रहण लग गया। इस बार एक बार फिर इन सितारों के घर ग्रैंड पार्टी देखने को मिल सकती है।

आरके स्टूडियो की होली पार्टी

कपूर फैमिली की होली पार्टी आज भी काफी याद की जाती है। नीतू कपूर और करीना कपूर पार्टी की कई अनदेखी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आरके स्टूडियो की होली पार्टी बहुत मशहूर रही है। इस पार्टी में शामिल होने के लिए स्टार्स काफी एक्साइटेड रहते थे। राज कपूर खुद इस पार्टी की मेजबानी करते थे।


अमिताभ बच्चन होली पार्टी

अमिताभ बच्चन के ऐसे कई गाने हैं, जो होली के खास मौके के लिए ही बनाए गए हैं। आज होली पर इन्हीं गानों को बजाया जाता है। बिग बी के घर होने वाली होली पार्टी यादगार पार्टियों में से एक है। इसमें एक्टर्स से लेकर राजनेता तक सभी शामिल होते थे। कई नामी सितारे देखने को मिलते थे। बिग बी खुद होली पार्टी में मेहमानों का गुलाल लगाकर स्वागत करते थे।

naidunia_image

जावेद अख्तर- शबाना आजमी

जावेद-अख्तर और शबाना आजमी भी अपने घर पर होली पार्टी आयोजित करते थे, जो कि काफी मशहूर थी। इस होली पार्टी का ट्रेडिशन 40 साल पुराना है। इसकी शुरुआत शबाना आजमी के पापा कैफी आजमी ने की थी। जिसे शबाना और जावेद ने बरकरार रखा था।

शाह रुख खान की होली पार्टी

शाहरुख खान और गौरी खान भी अपने घर पर शानदार होली पार्टी आयोजित करते हैं। हालांकि, अब वे ये पार्टी होस्ट नहीं करते हैँ। किंग खान ने एक बार अपनी होली पार्टी को लेकर बताया था कि वे मेहमानों का स्वागत मोगरे की माला से करते थे। इस पार्टी में बॉलीवुड सितारों की खूब धूम देखने को मिलती थी।

naidunia_image

सुभाष घई की होली पार्टी

सुभाष घई के घर होने वाली होली पार्टी भी काफी फेमस थी। 90 के दशक में होने वाली इस होली पार्टी में बॉलीवुड सितारे खूब हुड़दंग मचाते थे। सुभाष घई की होली पार्टी का एक वीडियो आज भी खूब देखा जाता है, जिसमें शाहरुख खान और गौरी खान मस्ती करते दिखाई देते हैं। दोनों एक-दूसरे को पानी में डूबो-डूबो कर होली खेलते नजर आए।