• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘Yeh Jawaani Hai deewani’ से लेकर ‘तू झूठी मैं मक्कार तक’, इन फिल्मों में Ranbir Kapoor ने लिप लॉक सीन से मचाया तहलका

हाल ही में एनिमल फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें रश्मिका और रणबीर लिप लॉक सीन करते दिखाई दे रहे हैं। यह लिप लॉक सीन काफी कंट्रोवर्सी में...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 14 Oct 2023 01:42:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 14 Oct 2023 01:43:06 PM (IST)
‘Yeh Jawaani Hai deewani’ से लेकर ‘तू झूठी मैं मक्कार तक’, इन फिल्मों में Ranbir Kapoor ने लिप लॉक सीन से मचाया तहलका
ranbir kapoor controversy scene

HighLights

  1. एनिमल फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
  2. कई हसीनाओं के साथ रोमांस कर चुके हैं रणबीर।
  3. कंट्रोवर्सी में रहे रणबीर के लिप लाॅक सीन्स।

एंटरटेनमेंट डेस्क, Ranbir kapoor lip lock scenes: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में रणबीर कपूर और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलने वाली है। कुछ समय पहले ही ‘एनिमल’ का टीजर रिलीज हुआ था। वहीं, हाल ही में फिल्म का एक नया पोस्टर रिलीज किया गया, जिसमें रश्मिका और रणबीर लिप लॉक सीन करते दिखाई दे रहे हैं। यह लिप लॉक सीन काफी कंट्रोवर्सी में रहा है। हालांकि, यह पहली बार नहीं है, इससे पहले भी रणबीर अपनी फिल्मों में हसीनाओं के साथ ऐसे सीन्स कर चुके हैं।

naidunia_image

तू झूठी मैं मक्कार

लव रंजन की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। यह फिल्म एक इमोशनल, कॉमेडी ड्रामा है। इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा कई बार लिप लॉक सीन करते दिखाई दिए।


naidunia_image

बचना ऐ हसीनों

रणबीर कपूर की सुपरहिट फिल्म ‘बचना ऐ हसीनों’ में उन्होंने दिल तोड़ने वाले लड़के का किरदार निभाया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, बिपाशा बसु और मिनिषा लांबा भी लीड रोल में हैं। इस फिल्म में रणबीर, हसीनाओं के साथ रोमांस करते दिखाई देते हैं। फिल्म के गाने काफी हिट हुए थे।

naidunia_image

ये जवानी है दीवानी

अयान मुखर्जी की सुपरहिट फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ आज भी काफी पॉपुलर है। इस फिल्म को लोगों का भरपूर प्यार मिला था। फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी काफी फेमस हैं। फिल्म में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण रोमांस करते दिखाई देते हैं। दोस्ती के साथ प्यार की शानदार कहानी काफी हिट हुई। फिल्म में आदित्य राॅय कपूर, कल्कि कोचलिन, कुणाल रॉय कपूर जैसे सितारे भी दिखाई दिए हैं।

naidunia_image

रॉकस्टार

इम्तियाज अली की संगीतमय फिल्म ‘रॉकस्टार’ में रणबीर कपूर ने अपनी बेहतरीन एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म में एक्ट्रेस नरगिस फाखरी, रणबीर के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म के सभी गाने सुपरहिट रहे हैं। राॅकस्टार में रणबीर और नरगिस के बीच रोमांटिक सीन्स देखने को मिले हैं।

naidunia_image