• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

1933 का था दौर, हिंदी सिनेमा में इस एक्ट्रेस ने शुरू किया था ऑनस्क्रीन किस करने का ट्रेंड

एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने से पहले उस समय देविका लंदन से एक्टिंग की पढ़ाई करके आई थीं। वे चर्चा में तब आईं, जब उन्होंने कर्मा फिल्म में चार मिनट त...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 20 Jul 2024 03:44:01 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jul 2024 03:44:01 PM (IST)
1933 का था दौर, हिंदी सिनेमा में इस एक्ट्रेस ने शुरू किया था ऑनस्क्रीन किस करने का ट्रेंड
फिल्मों में देविका रानी के निभाए गए किरदार।

HighLights

  1. देविका रानी एक बेबाक और बिंदास एक्ट्रेस थीं।
  2. हिंदी सिनेमा में उनका बहुत बड़ा योगदान रहा है।
  3. उन्होंने हॉलीवुड ड्रामा से करियर की शुरुआत की थी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। First Actress Who Kissed On Screen: हिंदी सिनेमा के सबसे पहले दौर की सबसे फेमस एक्ट्रेस देविका रानी थीं। उन्होंने उस दौर में फिल्मों में काम करना शुरू किया था, जब लड़कियों को घर से बाहर निकलने की भी इजाजत नहीं होती थी। इतना ही नहीं, वही सबसे पहली एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने ऑनस्क्रीन किस करने का ट्रेंड शुरू किया था।

भारतीय सिनेमा को एक खास मुकाम तक पहुंचाने के लिए देविका रानी की बहुत बड़ी भूमिका रही है। उन्होंने बॉलीवुड नहीं, पहले हॉलीवुड ड्रामा से अपने करियर की शुरुआत की थी। जर्मन सिनेमा से काफी ज्यादा प्रेरित थीं। उनके ट्रेंड्स को फॉलो करती थीं। उनके काम के लिए उन्हें ड्रैगन लेडी के नाम से भी पुकारा जाता था।


naidunia_image

आज हम आपको देविका रानी के करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं, जिन्हें बॉलीवुड एक्ट्रेस तबस्सुम ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था।

9 साल की उम्र में चली गई थीं इंग्लैंड

देविका रानी एक बेबाक और बिंदास एक्ट्रेस थीं। 1933 में रिलीज हुई फिल्म में उन्होंने ही सबसे पहले ऑनस्क्रीन किस किया था। फिल्म 'कर्मा' में उन्होंने यह किसींग सीन किया था। देविका रानी का जन्म 30 मार्च 1908 को विशाखापट्टनम में हुआ था। वे काफी रईस खानदान से बिलॉन्ग करती थीं। देविका रानी की मां रवीन्द्रनाथ टैगोर की भतीजी थीं।

naidunia_image

जब एक्ट्रेस नौ साल की थीं, तब उनके माता-पिता ने उन्हें इंग्लैंड भेज दिया। स्कूल खत्म करने के बाद वे लंदन चली गईं और उन्होंने वहां एक्टिंग-म्यूजिक का कोर्स किया। इसके बाद उन्होंने वहीं पर कॉस्ट्यूम डिजाइनर और आर्ट डायरेक्शन का कोर्स भी किया।

naidunia_image

देविका रानी और हिमांशु राॅय की मुलाकात

  • इंग्लैंड में देविका रानी की मुलाकात मशहूर डायरेक्टर हिमांशु राॅय से हुई।
  • वे उनकी असिस्टेंट बन गईं।1929 में दोनों ने शादी कर ली।
  • 1933 में कपल ने मिलकर एक फिल्म बनाई।
  • यह फिल्म हिंदी और इंग्लिश भाषा में रिलीज हुई।
  • 1934 में दोनों इंडिया आए और अपने बहुत बड़े स्टूडियो बाॅम्बे टाॅकीज की शुरुआत की।
  • 1936 में दोनों ने मिलकर एक और फिल्म बनाई, जिसका नाम उन्होंने 'जीवन नैया' रखा।
  • इसमें एक्ट्रेस देविका थीं और एक्टर नजमुल हुसैन थे।

naidunia_image

को-एक्टर के साथ भाग गई थीं देविका

नजमुल हुसैन काफी हैंडसम दिखते थे। देविका रानी को वे बेहद पसंद आए। फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका दिल नजमुल पर आ गया और वे उनके साथ भाग गईं। अपना पति, अपनी फिल्म सबकुछ वे पीछे छोड़कर भाग गई थीं। काफी मशक्कत के बाद उन्हें ढूंढा गया और उनसे फिल्म की शूटिंग खत्म करने की बात कही गई।

naidunia_image

वे फिल्म पूरी करने के लिए राजी हो गईं, लेकिन इस बार हीरो को बदल दिया गया था। नजमुल हुसैन की जगह अशोक कुमार को लीड रोल में कास्ट किया गया। देविका ने अशोक कुमार के साथ कई फिल्मों में काम किया। अधिकतर फिल्में हिट साबित हुईं। देविका और अशोक की वचन, अछूत कन्या और इज्जत जैसी फिल्में कामयाब रहीं।