• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vishal Punjabi: अनुष्का-विराट, दीपिका-रणवीर जैसे सितारों की शादी शूट करते हैं विशाल पंजाबी… इन्हें पता है बाॅलीवुड के कई बड़े राज

बाॅलीवुड में होने वाली ग्रैंड वेडिंग्स को फिल्ममेकर विशाल पंजाबी ही शूट करते हैं। वे कई बाॅलीवुड सितारों की शादी अब तक शूट कर चुके हैं। हाल ही में वे ...और पढ़ें

By Nai Dunia News NetworkEdited By: Nai Dunia News Network
Publish Date: Sat, 20 Jul 2024 09:15:08 AM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jul 2024 11:52:50 AM (IST)
Vishal Punjabi: अनुष्का-विराट, दीपिका-रणवीर जैसे सितारों की शादी शूट करते हैं विशाल पंजाबी… इन्हें पता है बाॅलीवुड के कई बड़े राज
विशाल पंजाबी अपनी पत्नी के साथ। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विशाल, डीजे सिम्ज यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट में दिखे।
  2. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है विशाल का वीडियो।
  3. एक स्टार का शादी के दो महीने में ही तलाक हो गया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Vishal Punjabi on Bollywood Stars: बॉलीवुड में आए दिन ब्रेकअप और पैचअप की खबरें सुनने को मिलती हैं। वहीं, कई स्टार्स ऐसे भी होते हैं, जिनके प्यार के चर्चे खूब होते हैं। कुछ की कहानियां ऐसी होती हैं कि जिसे सुनकर फैंस भी हैरान रह जाते हैं।

हाल ही में सेलिब्रिटी की शादियों को कैमरे में कैद करने वाले फिल्म मेकर विशाल पंजाबी ने बाॅलीवुड स्टार्स को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। इन्हें सुनकर हर कोई शॉक रह गया। अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि विशाल पंजाबी ने ही दीपिका-रणवीर, अनुष्का-विराट समेत कई शादियों को शूट किया है।


naidunia_image

अपनी पत्नी को चिट कर रहा था एक्टर

विशाल पंजाबी ने बताया कि एक कपल ने आज तक मुझे मेरे पैसे नहीं दिए हैं। इतना ही नहीं, वो एक्टर तो शादी के दो महीने के बाद ही अपनी पत्नी को चीट करते हुए पकड़ा गया था। यह सभी बातें विशाल ने डीजे सिम्ज यूट्यूब चैनल पर एक पॉडकास्ट के दौरान कही हैं। उसे यह सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी ऐसे कपल की शादी की फिल्मिंग की है, जो अब साथ में नहीं हैं और तलाक हो गया है।

हां एक सेलिब्रिटी हैं, जो शादी के दो महीने बाद ही अपनी पत्नी को चीट करते हुए पकड़ा गया था। उसे उसकी वाइफ ने मेकअप वैन में एक बाॅलीवुड एक्ट्रेस के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया था। उस समय दोनो इंटीमेट हो रहे थे और इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। - विशाल पंजाबी

विशाल को नहीं मिले फिल्मिंग के पैसे

इसके आगे विशाल ने कहा, "उस समय मैं शादी के वीडियो के लिए दूल्हे को फोन कर रहा था। उसने मेरा फोन नहीं उठाया। फिर मैंने दुल्हन को भी फोन किया, तो वो कहने लगी कि मुझे शादी की फिल्म नहीं चाहिए। ऐसे में मैंने उनके मैनेजर को फोन किया, उसने कहा कि भाई हमें फिल्म नहीं चाहिए। इसके बाद मैंने सोचा कि मैं क्या करूं। क्या मैं इसे नेटफ्लिक्स पर बेच दूं।"

View this post on Instagram

A post shared by DJ Simz (@djsimz.x)

विशाल ने लगाए ये इल्जाम

  • विशाल पंजाबी बताते हैं कि मुझे मेरे उस काम के पैसे पूरे नहीं मिले थे। इसके बाद मैंने मेरे काम के रुल्स ही बदल लिए। उस कपल की फुटेज अभी भी मेरे पास है।
  • मैंने दोबारा उन्हें फोन करके उनसे पैसे नहीं मांगे। इतना ही नहीं शादी के वीडियो में दूल्हा रोते हुए भी कहता है कि आई लव यू बेबी।
  • विशाल कहते हैं कि अब आप जानते हैं कि वो नकली मगरमच्छ के आंसू हैं। वो एक बड़ा बॉलीवुड स्टार है, इसलिए मैं नाम नहीं ले सकता, लेकिन लानत है।
  • मेरे पास जो फुटेज है, उसकी कीमत लाखों में है, जिससे मैं ढेर सारा पैसा भी कमा सकता हूं।