• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India vs SA: Virat Kohli के अचानक इंडिया लौटने पर फैंस ने लगाए कयास, बोले- "बेबी आने वाला है"

विराट प्रिटोरिया में चल रही तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड गेम के लिए वहां गए थे। लेकिन इमरजेंसी के चलते उन्होंने मैनेजमेंट से भारत लौटने की बात कही।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 23 Dec 2023 01:23:17 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Dec 2023 01:26:04 PM (IST)
India vs SA: Virat Kohli के अचानक इंडिया लौटने पर फैंस ने लगाए कयास, बोले- "बेबी आने वाला है"
Anushka Sharma second pregnancy

HighLights

  1. अनुष्का इन दिनों अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी एंजाॅय कर रही हैं।
  2. हाल ही में विराट कोहली फैमिली इमरजेंसी के कारण अपने घर लौटे हैं।
  3. अब यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। India vs SA: बाॅलीवुड के पावर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों की प्रोफेशनल बॉन्डिंग को भी लोग काफी पसंद करते हैं। खबरें हैं कि अनुष्का इन दिनों अपनी सेकंड प्रेग्नेंसी एंजाॅय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के ऐसे कई वीडियोज वायरल हुए हैं, जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है। वहीं, अब हाल ही में विराट कोहली फैमिली इमरजेंसी के कारण अपने घर लौटे हैं। इस खबर को सुनते ही फैंस कयास लगा रहे हैं कि वे जल्द ही नन्हे मेहमान का स्वागत करने वाले हैं।

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

अनुष्का के लिए वापस आए विराट

बता दें कि विराट कोहली प्रिटोरिया में चल रही तीन दिवसीय इंट्रा-स्क्वाड गेम के लिए वहां गए थे। लेकिन इमरजेंसी के चलते उन्होंने मैनेजमेंट से भारत लौटने की बात कही। इस जानकारी के सामने आने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद अनुष्का की डिलीवरी होने वाली है। जल्द ही जूनियर कोहली आने वाला है। इस वजह से विराट को अपने देश वापस लौटना पड़ रहा है। यह खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई है। अब यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "बच्चा आने वाला है।" वहीं, एक और ने लिखा, "डिलीवरी टाइम हो गया है अनुष्का का शायद।"


naidunia_image

यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट

एक अन्य ने कमेंट किया, "बेबी ब्वॉय आने वाला है।" हालांकि, विराट इमरजेंसी में इंडिया वापस जरूर आए हैं, लेकिन वे बाद में दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज का हिस्सा होंगे। 26 दिसंबर से होने वाले टेस्ट सीरीज के लिए विराट जोहानसबर्ग वापस जाएंगे। अनुष्का और विराट के क्यूट मोमेंट्स सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। 2023 वर्ल्ड कप में हार के बाद अनुष्का ने विराट को गले लगाकर संभाला था। इस वीडियो को देख फैंस काफी इंप्रेस हुए। विराट और अनुष्का शर्मा ने अभी तक सेकंड प्रेग्नेंसी को लेकर कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं दिया है।