• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ira Khan Wedding: शुरू हुए आमिर खान की बेटी आयरा के प्री वेडिंग फंक्शन्स, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

आमिर खान ने कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान बेटी आयरा की वेडिंग डेट का खुलासा किया था। आमिर के मुताबिक, अगले साल जनवरी महीने की शुरुआत में आयरा औ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 08 Nov 2023 11:41:35 AM (IST)Updated Date: Wed, 08 Nov 2023 11:41:52 AM (IST)
Ira Khan Wedding: शुरू हुए आमिर खान की बेटी आयरा के प्री वेडिंग फंक्शन्स, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
Ira Khan wedding

HighLights

  1. आयरा और नुपुर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
  2. पिछले काफी समय से आयरा और नुपुर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।
  3. बीते साल नवंबर में कपल ने सगाई की।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Ira Khan Wedding: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इस समय अपनी बेटी आयरा खान की शादी को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में आयरा की वेडिंग डेट सामने आई है। तभी से लेकर आयरा और उनके मंगेतर नुपुर शिखरे चर्चा में बने हुए हैं। वहीं, अब आयरा और नुपुर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हो चुकी है। बता दें कि पिछले काफी समय से आयरा और नुपुर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बीते साल नवंबर में कपल ने सगाई की, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे शामिल हुए।

View this post on Instagram

A post shared by Ira Khan (@khan.ira)

प्री-वेडिंग फोटोज में दिए कोजी पोज

आयरा खान ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की हैं। ये आयरा के प्री वेडिंग फंक्शन्स की तस्वीरें हैं, जिसमें दोनों एक साथ ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। आयरा ने मराठी लुक अपनाया और नुपुर ने येलो कलर के कुर्ता पायजामा पहने हुए हैं।


naidunia_image

इन फोटोज में आयारा अपने मंगेतर के साथ कोजी पोज देते हुए नजर आ रही हैं। आयरा और नुपुर की ये रोमांटिक तस्वीरें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। आयरा खान की इस प्री वेडिंग सेरेमनी में दोनों परिवार मौजूद थे।

naidunia_image

पहले कोर्ट मैरिज करेंगे आयरा-नुपुर

बता दें कि आमिर खान ने कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू के दौरान बेटी आयरा की वेडिंग डेट का खुलासा किया था। आमिर के मुताबिक, अगले साल जनवरी महीने की शुरुआत में आयरा और उनके मंगेतर शादी करेंगे।

naidunia_image

8 और 9 जनवरी को कपल के वेडिंग फंक्शन शुरू होंगे, जो कि उदयपुर में आयोजित किए जाएंगे। बता दें कि ट्रेडिशनल वेडिंग से पहले आयरा और नुपुर कोर्ट मैरिज करेंगे।