• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Javed Akhtar: ‘मैं और शबाना तो सड़क पर सोते हैं ना आजकल’... पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी को जावेद अख्तर का जवाब

Javed Akhtar on Bushra Ansari: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से गीतकार जावेद अख्तर का पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा लगातार खुलकर सामने आ रहा है। इसका नतीजा ही ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Sat, 31 May 2025 10:23:29 AM (IST)Updated Date: Sat, 31 May 2025 11:30:03 AM (IST)
Javed Akhtar: ‘मैं और शबाना तो सड़क पर सोते हैं ना आजकल’... पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी को जावेद अख्तर का जवाब
जावेद अख्तर और बुशरा अंसारी की फाइल फोटो

HighLights

  1. पाकिस्तान में टीवी एक्ट्रेस हैं बुशरा अंसारी
  2. शबाना को फ्लैट नहीं मिलने का किया था जिक्र
  3. अब जावेद अख्तर ने बताया पूरा किस्सा

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर (Javed Akhtar on Bushra Ansari)। गीतकार और शायर जावेद अख्तर ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी के एक कमेंट का तगड़ा जवाब दिया है। बुशरा ने हाल ही में कहा था कि जावेद अख्तर को भी भारत-पाकिस्तान के मुद्दे पर चुप रहना चाहिए, जिस तरह से नसीरुद्दीन शाह चुप रहते हैं, क्योंकि जावेद अख्तर अपनी पहचान बनाने के लिए कुछ भी बोलते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उनको मुंबई में किराए पर मकान भी नहीं मिलता है।

अब जावेद अख्तर ने एक इंटरव्यू में बुशरा की बात का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘हां, मैं और शबाना तो आजकल सड़क पर सोते हैं ना… उन्होंने कहा कि नसीरुद्दीन शाह चुप रहते हैं, इसलिए मुझे भी चुप रहना चाहिए। लेकिन वह कौन होती हैं यह तय करने वाली कि मुझे कब बोलना चाहिए? उन्हें यह अधिकार किसने दिया?’


उन्होंने आगे कहा, ‘हां, हम भारतीयों के अपने अंदरूनी मुद्दे हैं। लेकिन जब कोई बाहरी व्यक्ति हम पर उंगली उठाता है, तो मैं सबसे पहले एक भारतीय हूं। मैं चुप नहीं रहूंगा।’

क्या था किराए से मकान वाला किस्सा

जावेद अख्तर ने लगे हाथ मुंबई में किराए का मकान नहीं मिलने वाली घटना पर सभी सफाई दे दी। उन्होंने बताया कि यह करीब 25 साल पहले की घटना है। शबाना एक फ्लैट लेना चाहती थीं। ब्रोकर ने हमें बताया कि मालिक मुसलमानों को फ्लैट नहीं बेचना चाहता था, क्योंकि उसके परिवार को विभाजन के दौरान सिंध से बाहर निकाल दिया गया था। वह गुस्सा उसके निजी दर्द से था, धर्म से नहीं। तो बुशरा अंसारी इसे कैसे तोड़-मरोड़ कर मेरे खिलाफ इस्तेमाल कर सकती हैं?

यहां भी क्लिक करें - Javed Akhtar ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख को बताया पागल, मोदी सरकार से अपील- इस बार हो जाए आर या पार

भारत का मुसलमान बोलता है तो ज्यादा चुभता है

जावेद अख्तर ने कहा कि पाकिस्तान को यदि भारत का हिंदू कुछ कहे, तो बुरा नहीं लगता है, लेकिन वही बात यहां का मुसलमान कहे तो बहुत चुभती है। पाकिस्तान वाले सोचते हैं कि भारत के मुसलमानों की इतनी औकात कि हमारे बारे में बोलें?

बकौल जावेद अख्तर, अरे भाई, तुम हो कौन। कहां से निकले हो, यह तो देखे। तुम अपनी जमीन को अल्लाह की बातते हुए पूजते हैं, लेकिन जब खुदाई करते हो तो तक्षशिला के सबूत क्यों निकलते हैं?

जावेद अख्तर ने कहा कि भारत और पाकिस्तान का बंटवारा हर लिहाज से गलत है। 100, 200 या 300 साल बाद दोनों देशों को एक होना है। अख्तर ने यह भी कहा कि जब अटल बिहारी पीएम थे, तब फैज अहमद फैज का शानदार स्वागत भारत में हुआ था।

यहां भी क्लिक करें - 'पैसे नहीं, मुझे माफी चाहिए थी, जो मिल गई'... कंगना के साथ कानूनी लड़ाई खत्म होने के बाद बोले जावेद अख्तर

उन्होंने पूछा कि पाकिस्तान में लता मंगेशकर का ऐसा कोई प्रोग्राम क्यों नहीं हुआ। पाकिस्तान की धरती पर जिन लोगों ने लूटपाट मचाई और खून खराबा किया, उनके ही नाम पर आज मिसाइलों के नाम रखे जा रहे हैं।