• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kangana Ranaut: कंगना रनोट बनीं बुआ, एक्ट्रेस ने महाभारत के इस किरदार पर रखा अपने भतीजे का नाम

कंगना की भाभी ने आज एक बेटे को जन्म दिया है। कंगना ने बुआ बनने की खुशी फैंस के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Fri, 20 Oct 2023 02:48:42 PM (IST)Updated Date: Fri, 20 Oct 2023 02:48:42 PM (IST)
Kangana Ranaut: कंगना रनोट बनीं बुआ, एक्ट्रेस ने महाभारत के इस किरदार पर रखा अपने भतीजे का नाम
kangana ranaut family

HighLights

  1. कंगना के घर में खुशियां आई हैं।
  2. कंगना की भाभी ने आज एक बेटे को जन्म दिया है।
  3. कंगना पहली बार बुआ बनी है, जिसे लेकर वे बेहद खुश हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Kangana Ranaut: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनोट अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। फिलहाल वे अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। वहीं, अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी शेयर की है। 'तेजस' की रिलीज के पहले ही कंगना के घर में खुशियां आई हैं। कंगना के भाई अक्षित रनोट के घर एक नन्हा मेहमान आया है। कंगना की भाभी ने आज एक बेटे को जन्म दिया है। कंगना ने बुआ बनने की खुशी फैंस के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की है। कंगना ने अपने भतीजे के साथ कुछ तस्वीरें साझा की हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

भतीजे के साथ कंगना ने शेयर की फोटोज

इन प्यारी फोटोज को शेयर करने के साथ ही कंगना रनोट ने कैप्शन में लिखा, आज के खास दिन पर हमारे परिवार में एक नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। मेरे भाई अक्षित रनोट और भाभी रितु रनोट को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। इस तेजस्वी और मन को मोहने वाले बच्चे का नाम हमें अश्वत्थामा रनोट रखा है। आप सभी हमारे इस नन्हे शहजादे को अपना-अपना आशीर्वाद प्रदान करें। इस हर्ष की घड़ी में हम आप सभी के साथ बांट रहे हैं। कंगना पहली बार बुआ बनी है, जिसे लेकर वे बेहद खुश हैं। कंगना ने अपनी भाभी की गोद भराई की फोटोज भी अपने इंस्टा पर शेयर की थीं।


View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

काफी अलग है कंगना के भतीजे का नाम

तस्वीरों में देखा जा सकता है कि भतीजे को गोद में लेकर कंगना काफी खुश नजर आ रही हैं। कंगना के साथ उनकी मां, बहन और भाई भी फोटो में दिख रहे हैं। इस फोटोज को फैंस और सेलेब्स काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें भर-भर कर बधाई दे रहे हैं। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वे हाल ही में फिल्म 'चंद्रमुखी 2' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी अदाकारी ने हर किसी का दिल जीत लिया था। अब वे जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेजस' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे एयरफोर्स पायलट का किरदार निभा रही हैं।