• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tejas Teaser: पायलट के रोल में कंगना रनोट का कमाल, रिलीज हुआ ‘तेजस’ का दमदार टीजर

इससे पहले शेयर किए गए फिल्म के पोस्टर में कंगना रनोट के लुक साथ फिल्म की बदली रिलीज डेट भी अनाउंस की गई। बता दें कि तेजस फिल्म पहले 20 अक्टूबर को रिली...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 02 Oct 2023 11:53:56 AM (IST)Updated Date: Mon, 02 Oct 2023 11:53:56 AM (IST)
Tejas Teaser: पायलट के रोल में कंगना रनोट का कमाल, रिलीज हुआ ‘तेजस’ का दमदार टीजर
tejas teaser

HighLights

  1. कंगना की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' हाल ही में रिलीज हुई है।
  2. 'तेजस' फिल्म के टीजर में कंगना काफी स्ट्रांग लग रही हैं।
  3. कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में दिख रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Tejas Teaser: बॉलीवुड की बेबाक एक्ट्रेस कंगना रनोट पिछले काफी दिनों से अपनी फिल्म 'तेजस' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म में कंगना दमदार किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से कंगना का लुक पहले ही सामने आ चुका है। वहीं, अब मेकर्स ने 'तेजस' फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया है। हाल ही में कंगना की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म में कंगना की एक्टिंग को काफी सराहना भी मिल रही है। रिलीज किए गए 'तेजस' फिल्म के टीजर में कंगना काफी स्ट्रांग लग रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

तेजस गिल का किरदार निभाएंगी कंगना

तेजस फिल्म के टीजर में कंगना एयरफोर्स पायलट तेजस गिल के रोल में दिख रही हैं। टीजर की शुरुआत में कंगना एयरफोर्स पायलट की ड्रेस में नजर आती हैं, जिसमें वे जुनून और जज्बे के साथ बाहर निकलती हैं। साथ ही बैकग्राउंड वॉइस में कहा जाता है कि जरूरी नहीं हर बार बातचीत हो, जंग के मैदान में जंग होनी चाहिए। कि हो गया है मेरे वतन पर बहुत सितम। अब तो आकाश से आग नहीं, बारिश बरसनी चाहिए। भारत को छेड़ोगे, तो छोड़ेंगे नहीं।


View this post on Instagram

A post shared by Kangana Ranaut (@kanganaranaut)

इस दिन रिलीज होगा ट्रेलर

इससे पहले शेयर किए गए फिल्म के पोस्टर में कंगना रनोट के लुक साथ फिल्म की बदली रिलीज डेट भी अनाउंस की गई। बता दें कि तेजस फिल्म पहले 20 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी। अब फिल्म 27 अक्टूबर को रिलीज होगी। 20 तारीख को टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म 'गणपत' रिलीज होने वाली है। अब कंगना की फिल्म हंसल मेहता की '12वीं फेल' के साथ रिलीज होगी। सर्वेश मेवारा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'तेजस' का ट्रेलर 8 अक्टूबर यानी इंडियन एयरफोर्स डे रिलीज किया जाएगा। 'तेजस' फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला ने प्रोड्यूस किया है।