• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karva Chauth 2023: शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी ये बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस, स्पेशल होगी हर चीज

आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड की ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो शादी के बाद अपना अपना करवा चौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 28 Oct 2023 04:46:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 28 Oct 2023 04:46:31 PM (IST)
Karva Chauth 2023: शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी ये बाॅलीवुड एक्ट्रेसेस, स्पेशल होगी हर चीज
actress first Karva Chauth

HighLights

  1. करवा चौथ व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है।
  2. शादी के बाद पहला करवा चौथ काफी स्पेशल होता है।
  3. इस बार परिणीति और कियारा समेत कई एक्ट्रेसेस पहला करवा चौथ व्रत रखेंगी।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Karva Chauth 2023: हर साल करवा चौथ का त्योहार शादीशुदा औरतों के लिए एक अलग-सा उत्साह लेकर आता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है। करवा चौथ का व्रत तब ज्यादा खास हो जाता है, जब पहली बार रखा जा रहा हो। शादी के बार पहली बार करवा चौथ का व्रत रखना हर लड़की के लिए काफी स्पेशल होता है। इसके लिए वह हर तैयारी खास अंदाज में करती है। आम जनता के साथ-साथ बॉलीवुड की ऐसी कई हसीनाएं हैं, जो शादी के बाद अपना अपना करवा चौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। इस लिस्ट में कियारा आडवाणी, अथिया शेट्टी, परिणीति चोपड़ा समेत कई एक्ट्रेसेस शामिल हैं।

परिणीति चोपड़ा

हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी अपना पहला करवा चौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। उन्होंने 24 सितंबर को आप नेता राघव चड्ढा के साथ शादी की थी। परिणीति की शादी की तस्वीरों और वीडियोज ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी।


naidunia_image

स्वरा भास्कर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के फहाद अहमद के साथ 6 जनवरी 2023 को शादी की थी। वे कोर्ट मैरिज के तहत एक-दूजे के हुए। लेकिन उन्होंने हल्दी, मेहंदी, संगीत जैसे कई फंक्शन्स होस्ट किए थे। हाल ही में एक्ट्रेस मां बनी हैं। शादी के बाद स्वरा भी अपना पहला करवा चौथ मनाएंगी।

naidunia_image

हंसिका मोटवानी

हंसिका मोटवानी भी इस साल अपने पति के लिए पहली बार करवा चौथ का व्रत रखेंगी। उन्होंने साल 2022 में जयपुर के मुंडोटा फोर्ट एंड पैलेस में अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी की। दोनों की शादी की फोटोज लोगों को काफी पसंद आई थी।

naidunia_image

कियारा आडवाणी

बाॅलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी इस साल फरवरी महीने में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस साल कियारा भी अपना फर्स्ट करवा चौथ सेलिब्रेट करने वाली हैं। फैंस कियारा को इस फेस्टिव लुक में देखने के लिए बेताब हैं।

naidunia_image

अथिया शेट्टी

सुनील शेट्टी की बेटी और बाॅलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी भी इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखने वाली हैं। उन्होंने भारतीय क्रिकेटर केएल राहुल के साथ शादी की है। दोनों ने एक-दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट करने के बाद इस साल सात फेरे लिए। अब यह अथिया का पहला करवा चौथ होगा।

naidunia_image

शिवालिका ओबेरॉय

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय भी इस साल जाने-माने निर्माता कुमार मंगत के बेटे अभिषेक पाठक के साथ शादी के बंधन में बंधीं। शिवालिका की शादी काफी एलिगेंट तरीके से हुई थी। इस साल एक्ट्रेस का यह पहला करवा चौथ व्रत होगा। अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शिवालिका इसे कैसे सेलिब्रेट करती हैं।

naidunia_image