• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Koffee With Karan 8: कभी बच्चों के दोस्त नहीं बने ऋषि कपूर, कॉफी विद करण पर नीतू ने किया खुलासा

हाल ही में इस काउच पर अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान पहुंचीं। दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 11 Jan 2024 11:36:46 AM (IST)Updated Date: Thu, 11 Jan 2024 11:36:46 AM (IST)
Koffee With Karan 8: कभी बच्चों के दोस्त नहीं बने ऋषि कपूर, कॉफी विद करण पर नीतू ने किया खुलासा
Koffee With Karan 8

HighLights

  1. नीतू कपूर ने ऋषि कपूर की बच्चों के साथ बाॅन्डिंग पर बात की।
  2. ऋषि कपूर अपने आखिरी दिनों में न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे थे।
  3. सीजन 8 का यह 12वां एपिसोड होगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Koffee With Karan 8: करण जौहर का फेमस चैट शो कॉफी विद करण इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इस सीजन में कई बड़े सेलेब्स गेस्ट के तौर पर आए हैं और अपने लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर किए हैं। हाल ही में इस काउच पर अपने जमाने की फेमस एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान पहुंचीं। दोनों ने अपनी लाइफ से जुड़े कई किस्से शेयर किए। वहीं, नीतू कपूर ने दिवंगत एक्टर और पति ऋषि कपूर की बच्चों के साथ बाॅन्डिंग पर बात की। सीजन 8 का यह 12वां एपिसोड होगा। इसे आप गुरुवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकेंगे।

बच्चों के साथ नहीं होते थे फ्रेंडली

दरअसल, ऋषि कपूर अपने आखिरी दिनों में न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवा रहे थे। उस समय को याद करते हुए नीतू कपूर ने कहा, “तो मेरे लिए करण, मुझे दुखद हिस्से को याद करना पसंद नहीं है। मुझे हमारे रिश्ते के अच्छे हिस्से और न्यूयॉर्क में बिताए गए समय को याद करना पसंद है। न्यूयॉर्क वास्तव में दुखद था, लेकिन हमारे पास सबसे अच्छा साल वही था, मेरे लिए लाइफ का सबसे अच्छा साल था।” नीतू ने आगे बताया कि ऋषि अपने बच्चों के साथ शायद ही कभी कैजुअल और फ्रेंडली होते थे, लेकिन अंतिम दिनों में सब कुछ बदल गया।


View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

“उन्होंने बहुत कुछ खो दिया था”

नीतू ने कहा, “क्योंकि आप जानते हैं कि चिंटू जी बहुत प्यारे इंसान हैं। उनमें बहुत प्यार था। लेकिन कुछ ऐसा था कि उन्होंने कभी भी अपने प्यार का इजहार नहीं किया। उन्होंने हमेशा दूरी बनाए रखी और लोगों को बुली करते थे, अपना प्यार नहीं दिखाया। यह खासतौर से मेरे लिए और बच्चों के लिए, वो एक बड़ी चीज की तरह थे। सम्मान और सब कुछ और इसके साथ ही उन्होंने बच्चों के साथ बहुत कुछ खो दिया। वो कभी भी उनके दोस्त नहीं रहे। आखिरी साल जब उनका इलाज चल रहा था, तो उन्होंने खुलकर बात की थी। उन्होंने प्यार दिखाया। मेरे लिए भी वो बहुत प्यार से थे। हमने सबसे बढ़िया समय बिताया।” बता दें कि ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया बीमारी के कारण साल 2020 में उनका निधन हो गया था।