• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Koffee With Karan 8: करण के शो में परिवार को लेकर खुलकर बोले सनी देओल, एशा-अहाना संग ऐसी है बाॅन्डिंग

अगस्त में रिलीज हुई फिल्म गदर 2 की स्क्रीनिंग में सनी, बॉबी, एशा और अहाना एक साथ दिखाई दिए थे। उन्होंने साथ मिलकर मीडिया को पोज भी दिए।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 02 Nov 2023 05:40:35 PM (IST)Updated Date: Thu, 02 Nov 2023 06:00:59 PM (IST)
Koffee With Karan 8: करण के शो में परिवार को लेकर खुलकर बोले सनी देओल, एशा-अहाना संग ऐसी है बाॅन्डिंग
Koffee With Karan 8

HighLights

  1. दूसरे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल मेहमान बनकर पहुंचे।
  2. सनी ने अपने परिवार वालों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था।
  3. गदर 2 की सक्सेस को लेकर सनी काफी खुश दिखाई दिए।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Koffee With Karan 8: करण जौहर का फेमस रियलिटी टाॅक शो 'काॅफी विद करण' का हर सीजन सुर्खियों में बना रहता है। इस शो का आठवां सीजन शुरू हो चुका है। शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मेहमान बनकर आए थे। इस एपिसोड के कई शॉट्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। वहीं, अब इस शो के दूसरे एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल मेहमान बनकर पहुंचे। दोनों ने करण के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में कई बातें की। गदर 2 की सक्सेस और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में पिता धर्मेंद्र की किसिंग सीन जैसे कई दिलचस्प किस्सों के बारे में सनी-बॉबी ने बताया।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

एक साथ दिखाई दिए थे चारों भाई-बहन

इतना ही नहीं सनी देओल ने हेमा मालिनी और उनके परिवार यानी बेटी एशा और अहाना के साथ अपने रिश्ते पर भी खुलकर बात की। अगस्त में रिलीज हुई फिल्म गदर 2 की स्क्रीनिंग में सनी, बॉबी, एशा और अहाना एक साथ दिखाई दिए थे। उन्होंने साथ मिलकर मीडिया को पोज भी दिए।


naidunia_image

फिल्म की बेहतरीन सक्सेस पर सनी ने अपने घर पर पार्टी भी रखी थी। दरअसल, सनी ने अपने परिवार वालों और करीबी दोस्तों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। ऐसे में यह पहली बार हुआ था, जब धर्मेंद्र के चारों बच्चे एशा, अहाना, सनी और बॉबी एक साथ मीडिया के सामने दिखाई दिए।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

एशा-अहाना पर बोले सनी देओल

इस बारे में बात करते हुए कॉफी विद करण पर बाॅबी ने कहा, "ये सब करण की शादी के साथ शुरू हुआ। हम इस तरह अपने परिवार के साथ कभी नहीं आए हैं। हम बहुत शर्मीले हैं, लेकिन हम शादी में आए किसी भी गेस्ट को वीडियो बनाने और उन्हें डालने से नहीं रोक सके। हमें उन वीडियो के कारण सभी का बहुत प्यार मिला। इन वीडियो के जरिए लोगों ने हमें देखा कि हम कैसे हैं। मुझे लगता है कि द्रिशा, लक लेकर आई है। भैया, करण की शादी में बहुत डांस कर रहे थे, फिर गदर 2 आई। मैंने कभी अपने भाई को इतना डांस करते नहीं देखा।"

करण ने सनी से एशा और अहाना संग उनके रिश्ते को लेकर सवाल किया, तो एक्टर ने जवाब दिया "वे मेरी बहनें हैं। इसे कोई भी नहीं बदल सकता है।" वे बहुत खुश थे। सनी देओल अपनी फिल्म गदर 2 की सक्सेस को लेकर भी काफी खुश दिखाई दिए।