• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Koffee With Karan: रणवीर और दीपिका को ट्रोल करने वालों पर जमकर भड़के करण जौहर, कही ये बात

करण जौहर ने 29 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक लाइव सेशन किया था। इस में उन्होंने रणवीर और दीपिका को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स को जमकर ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Mon, 30 Oct 2023 02:16:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 30 Oct 2023 02:16:12 PM (IST)
Koffee With Karan: रणवीर और दीपिका को ट्रोल करने वालों पर जमकर भड़के करण जौहर, कही ये बात
Koffee With Karan 8

HighLights

  1. एक बार फिर करण अपने शो के आठवें सीजन के साथ वापस लौटे हैं।
  2. पहले मेहमान इस बार बॉलीवुड के हाॅट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने।
  3. अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताना दीपिका को काफी भारी पड़ा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Koffee With Karan: करण जौहर का सेलिब्रिटी चैट रियलिटी शो 'काॅफी विद करण' हर बार बॉलीवुड की कई सारी गाॅसिप्स लेकर आता है, जो कि लंबे समय तक सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं, अब एक बार फिर करण अपने शो के आठवें सीजन के साथ वापस लौटे हैं। इस शो के पहले मेहमान इस बार बॉलीवुड के हाॅट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बने। दोनों ने इस शो में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलकर बात की। ऐसी कई सारी बातें हुईं, जिसके कारण यह कपल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गया। अब कॉफी विद करण के होस्ट ने अपने गेस्ट की ट्रोलिंग पर रिएक्ट करते हुए, ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है।

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर ने कही ये बात

करण जौहर ने 29 अक्टूबर को अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक लाइव सेशन किया था। इस में उन्होंने रणवीर और दीपिका को निशाना बनाने वाले ट्रोलर्स को जमकर लताड़ा। उन्होंने कहा, "तुम्हें जो करना है करो, क्योंकि कोई तुम्हें देख नहीं रहा है। ट्रोलिंग तुम्हें कहीं लेकर नहीं जाती, तुम कहीं नहीं पहुंच पाओगे।" इसके साथ ही करण ने फैंस को शो में आने वाले एपिसोड्स में बदलाव करने का भी वादा किया है। बता दें कि कॉफी विद करण में दीपिका पादुकोण और रणवीर को लेकर कंट्रोवर्सी तब शुरू हुई, जब एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि वो रणवीर के साथ सगाई से पहले तक कुछ और लोगों से भी मिल रही थीं।


Karan Johar the biggest Kaleshi of India.

The name of the show should be 'Kalesh with Karan' instead of '#KoffeeWithKaran pic.twitter.com/FJejYpwuuJ

— Sonusays (@IamSonu____) October 27, 2023

सिंगल रहना चाहती थीं दीपिका

दीपिका पादुकोण ने कहा, "मैं कुछ टाइम के लिए सिंगल रहना चाहती थी, क्योंकि मैं मुश्किल रिश्तों से आई थी। मैं एक ऐसे फेज से गुजर रही थी और किसी से भी जुड़ना नहीं चाहती थी, कमिटेड नहीं होना चाहती थी। मैंने एंजॉय किया और फिर रणवीर आया, लेकिन मैंने तब तक कमिटमेंट नहीं किया, जब तक उसने प्रपोज नहीं किया। इससे पहले हमारे बीच कमिटमेंट जैसा कुछ नहीं था।"

दीपिका ने आगे कहा, "अगर टेक्निकली हमें दूसरे से मिलने की इजाजत दे भी दी जाए तभी भी हम एक-दूसरे के पास आते रहेंगे। मैं उस वक्त कुछ और लोगों को भी डेट कर रही थी, लेकिन मेरे दिमाग में सिर्फ रणवीर ही आ रहा था। मैं सिर्फ उसके लिए सीरियस थी।" कॉफी विद करण में अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बताना दीपिका को काफी भारी पड़ा और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया।