• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kriti-Pulkit Wedding: शादी के बंधन में बंधे कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

अब शादी की पहली तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 16 Mar 2024 01:25:37 PM (IST)Updated Date: Sat, 16 Mar 2024 02:00:20 PM (IST)
Kriti-Pulkit Wedding: शादी के बंधन में बंधे कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
pulkit kriti wedding pics

HighLights

  1. शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
  2. कृति के वेडिंग लुक में उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना था।
  3. कपल ने पंजाबी रिती-रिवाजों से शादी की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Kriti-Pulkit Wedding: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा और एक्टर पुलकित सम्राट आज शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। अब शादी की पहली तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी हैं। पिछले कई सालों से कपल एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। अब उन्होंने अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाना का फैसला किया। शादी की सभी रस्में हरियाणा के मानसेर के होटल आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में हुई हैं। दोनों के प्री वेडिंग फंक्शन्स काफी धूम-धाम से हुए।

naidunia_image

पिंक लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं कृति

अब कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन फोटोज को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, गहरे नीले आकाश से, सुबह की ओस को, निम्न और उच्च के माध्यम से, सिर्फ आप ही हैं। आरंभ से अंत तक, हर अब और हर तब में, जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है, यह तुम्हें ही होना है, निरंतर, लगातार, लगातार, तुम। कृति के वेडिंग लुक की बात करें, तो उन्होंने पिंक कलर का लहंगा पहना था, जिसमें वे बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, पुलकित ने ग्रीन कलर की शेरवानी पहनी हुई थी।


View this post on Instagram

A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

खास अंदाज में हुए शादी के हर फंक्शन

पुलकित की शेरवानी ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, इस शेरवानी पर कई सारे मंत्र छपे हुए दिखे, जो कि काफी डिफरेंट लग रहे थे। कपल ने पंजाबी रिती-रिवाजों से शादी की है। करीब 200 लोगों की मौजूदगी में उन्होंने सात फेरे लिए। इतना ही नहीं, शादी का हर फंक्शन बेहद ही खास रहा है। वेन्यू से लेकर मेन्यू तक उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है। कपल ने वेडिंग मेन्यू में दिल्ली की छह अलग-अलग जगहों की चाट को शामिल किया। शादी में आए मेहमानों के लिए कोलकाता, वाराणसी, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली के खास पकवानों की व्यवस्था की गई।