• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने 60 दिनों तक खाई सिर्फ खिचड़ी, “अटल” के किरदार में ढलने के लिए की कड़ी मेहनत

अटल के किरदार में ढलने के लिए पंकज ने कितनी मेहनत की इस बारे में उन्होंने खुद बताया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 04 Nov 2023 04:33:07 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Nov 2023 04:33:07 PM (IST)
Main Atal Hoon: पंकज त्रिपाठी ने 60 दिनों तक खाई सिर्फ खिचड़ी, “अटल” के किरदार में ढलने के लिए की कड़ी मेहनत
pankaj tripathi in main atal hoon

HighLights

  1. पंकज त्रिपाठी, अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक में नजर आने वाले हैं।
  2. उन्होंने बताया कि मैं शूटिंग के दिन खिचड़ी ही खाता हूं।
  3. इस खिचड़ी को बिना किसी तेल और मसाले के बनाया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Pankaj Tripathi On Main Atal Hoon: इंडस्ट्री के शानदार एक्टर पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने बेहतरीन एक्टिंग और जबरदस्त किरदारों से लोगों के दिलों में अपनी अलग ही जगह बना ली है। पंकज त्रिपाठी यदि किसी फिल्म में किरदार निभा रहे हैं, तो लोग उस वजह से ही फिल्म को देखने का मन बना लेते हैं। अब एक बार फिर पंकज त्रिपाठी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक 'मैं अटल हूं' में नजर आने वाले हैं। मेकर्स की ओर से जारी किए गए पोस्टर्स में पंकज, अटल बिहारी वाजपेयी के लुक में परफेक्ट लग रहे हैं। हर किरदार में ढलना पंकज का हुनर है।

naidunia_image

खुद की खिचड़ी बनाकर खाते थे पंकज

अटल के किरदार में ढलने के लिए पंकज त्रिपाठी ने कितनी मेहनत की इस बारे में उन्होंने खुद बताया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने खुलासा किया है कि मैं अटल हूं में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार निभाने के लिए उन्होंने काफी कुछ किया है।


naidunia_image

जब पंकज त्रिपाठी से शूटिंग के दौरान उनके खाने और एक्टिंग को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने बताया कि मैं शूटिंग के दिन खिचड़ी ही खाता हूं। फिल्म अटल की शूटिंग के पूरे 60 दिनों में सिर्फ वही खिचड़ी खाई, जो उन्होंने खुद बनाई थी। उन्होंने बताया कि इसे बाहर से नहीं मंगवाया, क्योंकि उन्हें पता था कि उसे कैसे बनाया जाता है।

naidunia_image

दिमाग और शरीर का तालमेल जरूरी

पंकज त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने इस खिचड़ी को बिना किसी तेल और मसाले के बनाया है। वह खिचड़ी में घर का बना घी, हल्दी और स्थानीय रूप से उपलब्ध सब्जियां ही मिलाते थे। इसके आगे उन्होंने बताया कि दिमाग और शरीर का तालमेल होना जरूरी है और इसके लिए उनको हल्का खाना खाना होता था।

naidunia_image

पंकज के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर जल्द ही 'मैं अटल हूं' के साथ-साथ अनुराग बसु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' और 'स्त्री 2' में भी नजर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही एक्टर को उनकी फिल्म मिमी में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।

View this post on Instagram

A post shared by Pankaj Tripathi (@pankajtripathi)