• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रोमांटिक अंदाज में नजर आए Mannara Chopra और Abhishek Kumar, फैंस ने लिए मुनव्वर के मजे

फोटोज में अभिषेक और मनारा काफी रोमांटिक होते दिख रहे हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि अभिषेक ने मनारा को साइड से पकड़ रखा है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Tue, 06 Feb 2024 11:57:41 AM (IST)Updated Date: Tue, 06 Feb 2024 11:57:41 AM (IST)
रोमांटिक अंदाज में नजर आए Mannara Chopra और Abhishek Kumar, फैंस ने लिए मुनव्वर के मजे
Mannara Abhishek Shoot Pictures

HighLights

  1. बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी और मनारा चोपड़ा का नाम साथ जोड़ा गया है।
  2. शो के खत्म होने के बाद अभिषेक कुमार और मनारा रोमांटिक होते दिखाई दिए।
  3. चंडीगढ़ में सेट से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Mannara Chopra and Abhishek Kumar Photos: टेलीविजन का फेमस रियलिटी शो बिग बाॅस 17 तो खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट अब काफी चर्चा में हैं। फैंस का क्रेज अभी भी कम नहीं हुआ है। शो के खत्म होने के बाद मनारा चोपड़ा और मुनव्वर फारूकी ने अभी तक मुलाकात नहीं की है। वहीं, दूसरी ओर अभिषेक कुमार और मनारा चोपड़ा साथ दिखाई दिए हैं। हाल ही में दोनों की कुछ रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं। बिग बाॅस के घर में देखा गया था कि दोनों के बीच काफी अनबन रही है।

चंडीगढ़ से सामने आई फोटोज

बिग बॉस 17 में मुनव्वर फारूकी और मनारा चोपड़ा का नाम साथ जोड़ा गया है। दोनों का एक-दूसरे के लिए भी सॉफ्ट कॉर्नर रहा है। अब शो के खत्म होने के बाद अभिषेक कुमार और मनारा रोमांटिक होते दिखाई दिए। फिलहाल दोनों चंडीगढ़ में हैं। दोनों एक अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि, इसे लेकर अभी तक दोनों ने कोई अनाउंसमेंट नहीं की है। चंडीगढ़ में सेट से दोनों की तस्वीरें सामने आई हैं। इंस्टाग्राम पर एक पैपराजी पेज पर अभिषेक और मनारा की रोमांटिक फोटोज सामने आई है।


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

मनारा-अभिषेक का रोमांटिक अंदाज

फोटोज में अभिषेक और मनारा चोपड़ा काफी रोमांटिक होते दिख रहे हैं। इन फोटोज में देखा जा सकता है कि अभिषेक ने मनारा को साइड से पकड़ रखा है और प्यार भरी निगाहों से देख रहे हैं। वहीं, पिंक साड़ी और झुमकों में मनारा बेहद खूबसूरत लग रही है। मिनिमल मेकअप के साथ मनारा का ये लुक परफेक्ट लग रहा है। वहीं, अभिषेक भी डेनिम लुक में हैंडसम दिखाई दे रहे हैं। इन तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मनारा और अभिषेक का ये म्यूजिक वीडियो काफी रोमांटिक होने वाला है।

फैंस ने किए तरह-तरह के कमेंट

अब इन फोटोज पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर मुनव्वर के मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "ओह माय गाॅड। दोनों कितने प्यारे लग रहे हैं। लवली।" एक और ने लिखा, "मुनव्वर की जली ना।" अन्य ने लिखा, "दोनों साथ में क्यूट लगते हैं। उम्मीद करता हूं कि दोनों एक-दूसरे को डेट करें।"