• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ankita Lokhande के कारण विक्की जैन को मैसेज करने में झिझक रही हैं Mannara Chopra, कही ये बड़ी बात

अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस के घर में मनारा और विक्की की दोस्ती पर काफी सवाल उठाए थे। दोनों का क्लोज आना अंकिता को पसंद नहीं आया।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 04 Feb 2024 05:01:19 PM (IST)Updated Date: Sun, 04 Feb 2024 05:01:19 PM (IST)
Ankita Lokhande के कारण विक्की जैन को मैसेज करने में झिझक रही हैं Mannara Chopra, कही ये बड़ी बात
Mannara Chopra Message Vicky

HighLights

  1. वे विक्की को मैसेज करने में काफी झिझक रही हैं।
  2. अंकिता ने उन्हें विक्की और उनके बीच प्रॉब्लम के कारण फटकार लगाई है।
  3. उन पर मैरिड लाइफ में प्रॉब्लम क्रिएट करने का आरोप लगाया था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Vicky Jain-Ankita Lokhande: कुछ समय पहले ही बिग बॉस 17 खत्म हुआ है। शो के इस सीजन को मुनव्वर फारूकी ने जीता है। ऐसे में अब घर से बाहर आने के बाद सभी कंटेस्टेंट काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में बिग बॉस 17 की सेकेंड रनर अप मनारा चोपड़ा ने मीडिया के साथ बातचीत की है। मनारा ने एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता लोखंडे और विक्की जैन को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने बताया है कि वे विक्की को मैसेज करने में काफी झिझक रही हैं। पहले भी अंकिता ने उन्हें विक्की और उनके बीच प्रॉब्लम के कारण फटकार लगाई है।

अंकिता के कारण झिझक रहीं मनारा

अंकिता लोखंडे ने बिग बॉस के घर में मनारा और विक्की की दोस्ती पर काफी सवाल उठाए थे। दोनों का क्लोज आना अंकिता को पसंद नहीं आया। मनारा चोपड़ा ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के साथ बिग बॉस 17 और इसके कंटेस्टेंट को लेकर कई बातें की। मनारा ने कहा, “मुझे लगता है कि हमारी दोस्ती बहुत नार्मल थी, लेकिन अगर किसी को कोई समस्या है और वे मुझे इसके बारे में बता भी नहीं रहे हैं, तो मुझे कैसे पता चलेगा कि कोई समस्या है। मैं बहुत उलझन में थी। अगर दो बातूनी लोग आपस में बातचीत करें, तो वे बातें करते रहेंगे। इसलिए मुझे नहीं पता कि क्या हुआ।”


View this post on Instagram

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

विक्की को मैसेज नहीं करेंगी मनारा

मनारा चोपड़ा ने बताया कि जब अंकिता ने उन्हें डांटा था और उन पर मैरिड लाइफ में प्रॉब्लम क्रिएट करने का आरोप लगाया था, तो उन्हें काफी शर्मिंदा महसूस हुआ। यही कारण है कि वे विक्की को मैसेज नहीं कर पा रही हैं। मनारा ने कहा, “मैं उसे मैसेज नहीं करूंगी, क्योंकि विक्की जानता है कि मैं झिझक रही हूं। एक बार अंकिता ने मुझे उन दोनों के बीच प्रॉब्लम क्रिएट करने के लिए डांटा था और मैं हैरान रह गई थी। इसके बार विक्की मुझे खुश करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मैंने शर्मिंदगी महसूस की। वे जानते हैं कि असल जिंदगी में चीजें ऐसी ही होंंगी, इसलिए मेरा उनसे काॅन्टेक्ट करना अच्छा नहीं लगेगा। अगर वे काॅन्टेक्ट करना चाहते हैं, तो मुझे खुशी होगी।”