• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mannara - Priyanka: मनारा से बेहद खुश हैं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस को दे रही थीं ये प्यारी चीज

हाल ही में मनारा चोपड़ा ने शेयर किया कि बिग बॉस खत्म होने के बाद वे जब बाहर आईं, तो उन्हें प्रियंका का फोन आया। उन्होंने तोहफे में एक खास चीज देने की ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Thu, 01 Feb 2024 03:26:31 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Feb 2024 03:26:31 PM (IST)
Mannara - Priyanka: मनारा से बेहद खुश हैं प्रियंका चोपड़ा, एक्ट्रेस को दे रही थीं ये प्यारी चीज
mannara chopra bigg boss 17

HighLights

  1. जब मनारा बिग बॉस में थीं, तो प्रियंका ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था।
  2. उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर मनारा को इस नई जर्नी के लिए विश किया था।
  3. मनारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की बुआ की लड़की हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Mannara Chopra-Priyanka Chopra: बिग बॉस 17 में मनारा चोपड़ा की जर्नी काफी इंटरेस्टिंग रही है। इस घर में उन्हें मुनव्वर फारूकी और अरुण माशेट्टी जैसे दोस्त मिले। वहीं, अंकिता लोखंडे के साथ उनके काफी झगड़े भी देखने को मिले। मनारा के एक्सेंट के कारण उन्हें काफी ट्रोल किया जाता था। लेकिन शो के एंड तक वे सभी की फेवरेट कंटेस्टेंट बन गई और टॉप 3 में अपनी जगह बनाई। मनारा की इस जर्नी में उनकी बड़ी बहन और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का भी सपोर्ट मिला है।

मनारा की जर्नी से काफी खुश हैं प्रियंका

हाल ही में मनारा चोपड़ा ने शेयर किया कि बिग बॉस खत्म होने के बाद वे जब बाहर आईं, तो उन्हें प्रियंका का फोन आया। उन्होंने तोहफे में एक खास चीज देने की बात कही। मनारा ने प्रियंका से उस तोहफे को लेने से मना कर दिया, लेकिन उसके बदले दूसरी चीज मांगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल ही में मनारा ने पैपराजी के साथ बातचीत में बताया कि जिस तरह से वे अपने परिवार के नाम के बिना ही गेम खेल रही थीं, उसे लेकर प्रियंका को उन पर बहुत गर्व है। मनारा ने आगे कहा कि प्रियंका ने उनसे ये भी पूछा कि उन्हें क्या गिफ्ट चाहिए।


naidunia_image

मनारा ने मांगा प्रियंका से ये गिफ्ट

मनारा ने प्रियंका से कहा, उन्होंने मुझे कहा, "अब तेरे को गिफ्ट क्या चाहिए। हम तेरे को कैश भेज रहे हैं। मैंने उन्हें कहा कि मुझे ड्रेस चाहिए। इवेंट और इंटरव्यू के लिए। उन्होंने मुझसे कहा कि प्रॉमिस हम कपड़े भेजेंगे। अब मैं इंतजार कर रही हूं कि कपड़े आएंगे और मैं राॅक करूंगी।" बता दें कि जब मनारा बिग बॉस में थीं, तो प्रियंका ने उन्हें काफी सपोर्ट किया था। उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर मनारा को इस नई जर्नी के लिए विश किया था। इसके बाद प्रियंका ने मनारा को फिनाले में पहुंचने के लिए बधाई भी दी थी। मनारा चोपड़ा, प्रियंका चोपड़ा की बुआ की लड़की हैं।