• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bigg Boss 17: मनारा ने किया था मुनव्वर को जबरदस्ती किस, कॉमेडियन के इस बयान पर भड़क उठीं एक्ट्रेस

शो के दौरान मुनव्वर ने अंकिता लोखंडे को यह बताया था कि मनारा ने उन्हें जबरदस्ती किस किया था। अब इस बात को मनारा ने झूठ बताया है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 31 Jan 2024 11:49:51 AM (IST)Updated Date: Wed, 31 Jan 2024 11:49:51 AM (IST)
Bigg Boss 17: मनारा ने किया था मुनव्वर को जबरदस्ती किस, कॉमेडियन के इस बयान पर भड़क उठीं एक्ट्रेस
Bigg Boss 17

HighLights

  1. मनारा ने बिग बाॅस से एक अच्छी खासी फेम कमा ली है।
  2. मुनव्वर ने अंकिता लोखंडे को यह बताया था कि मनारा ने उन्हें जबरदस्ती किस किया था।
  3. अंकिता ने भी कहा कि उन्होंने उस रात ऐसा कुछ होते नहीं देखा था।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Bigg Boss 17: बिग बॉस का हर सीजन काफी सुर्खियां बटोरता है। इस बार भी बिग बॉस 17 काफी लाइमलाइट में रहा है। इस बार मुनव्वर फारूकी के रूप में इस शो को अपना विनर मिला है। शो जरूर खत्म हो गया है, लेकिन अभी भी इसके किस्से खत्म नहीं हो रहे हैं। वहीं, अब एक बार फिर शो के कंटेस्टेंट सुर्खियों में आ गए हैं। मनारा चोपड़ा ने मुनव्वर के एक बयान पर रिएक्ट किया है। दरअसल, शो के दौरान मुनव्वर ने अंकिता लोखंडे को यह बताया था कि मनारा ने उन्हें जबरदस्ती किस किया था। अब इस बात को मनारा ने झूठ बताया है।

मुनव्वर के बयान पर शॉक रह गईं मनारा

मनारा ने कहा है कि अगर मुनव्वर फारूकी ने ऐसा कोई दावा किया है, तो उसे पब्लिक में माफी मांगनी चाहिए। मनारा ने भले ही बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं जीती, लेकिन उन्होंने एक अच्छी खासी फेम कमा ली है। हाल ही में उन्होंने मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में काफी कुछ शेयर किया। उन्होंने कहा कि बिग बॉस के घर में जितने भी दोस्त बनाएं, वो दिल से बनाए हैं। मुनव्वर की बात करते हुए मनारा ने उनकी तारीफ की। उन्होंने मुनव्वर को एक अच्छा दोस्त और फैमिली जैसा बताया। मनारा ने कहा, "मुनव्वर मेरे लिए परिवार की तरह है। मैं उसे अपना सच्चा दोस्त मानती हूं और उसने शो में मेरी बहुत मदद भी की है।"


View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

“मुनव्वर को सबके सामने माफी मांगनी चाहिए”

"शो में मैंने जितनी भी दोस्तियां की हैं, वो दिल से की हैं।" मनारा चोपड़ा से जब मुनव्वर फारूकी के किस वाले बयान के बारे में पूछा गया, तो वे शाॅक रह गईं। एक्ट्रेस ने कहा, "हे भगवान ये अजीब स्टेटमेंट है। ऐसी कोई फुटेज भी नहीं है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने ऐसा क्यों बोला, लेकिन अगर उन्होंने ऐसा कहा है, तो उन्हें सबके सामने माफी मांगना चाहिए।" बता दें कि मुनव्वर ने अंकिता को बताया था कि दिवाली पार्टी वाली रात मनारा ने उनके गाल पर किस किया था। जब सब डांस कर रहे थे, तब मनारा ने उन्हें किस किया था। इस पर अंकिता ने भी कहा कि उन्होंने उस रात ऐसा कुछ होते नहीं देखा था। मुनव्वर कहते हैं, शायद आप डांस करने में बिजी थीं, इसलिए देख नहीं पाई।