• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rishi Kapoor की गोद में पोती राहा को देख नीतू कपूर हुईं इमोशनल, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो

वायरल हो रही फोटो में राहा कपूर अपने दादा ऋषि कपूर की गोद में नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट की मां और सास नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर ...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 11 Feb 2024 05:36:51 PM (IST)Updated Date: Sun, 11 Feb 2024 05:36:51 PM (IST)
Rishi Kapoor की गोद में पोती राहा को देख नीतू कपूर हुईं इमोशनल, इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो
Raha Kapoor And Rishi Kapoor

HighLights

  1. हर दिन राहा को कोई न कोई वीडियो सामने आता ही रहता है।
  2. अब एक और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
  3. इस फोटो में राहा अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ दिखाई दे रही है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Rishi Kapoor And Raha Kapoor Photo: बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणबीर कपूर ने साल 2022 में अपनी नन्ही परी राहा कपूर का स्वागत किया था। कपल ने अप्रैल 2022 में शादी की थी और नवंबर में बेटी राहा के पेरेंट्स बने। बेटी के जन्म के ठीक एक साल बाद कपल ने राहा का चेहरा रिवील किया। क्रिसमस के मौके पर कपल ने मीडिया के सामने बेटी राहा के साथ आकर पोज दिए। उस समय हर जगह सिर्फ राहा ही छाई हुई थी। तब से लेकर अभी तक हर दिन राहा को कोई न कोई वीडियो सामने आता ही रहता है। वहीं, अब एक और फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

दादा के साथ नजर आई नन्ही राहा

वायरल हो रही फोटो में राहा कपूर अपने दादा ऋषि कपूर की गोद में नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट की मां और सास नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में राहा अपने दिवंगत दादा ऋषि कपूर के साथ दिखाई दे रही है। इस तस्वीर को एक फैन ने एडिट कर बनाया है। इसे देखर नीतू और सोनी काफी इमोशनल हो गईं। इस तस्वीर में डिजिटल तरीके से राहा और ऋषि का चेहरा एडिट किया गया है। पहले सोनी राजदान ने इस फोटो को शेयर किया था।


naidunia_image

नीतू ने शेयर की फोटो

वहीं, नीतू ने भी इंस्टा स्टोरी पर इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, यह इतनी अच्छी एडिटिंग है कि इसने हमारे दिलों को खुशी से भर दिया है, धन्यवाद। बता दें कि जब राहा का चेहरा रिवील किया गया था, तब पूरे सोशल मीडिया पर उन्हीं की फोटो नजर आ रही थी। इतना ही नहीं, हर तरफ यही चर्चा हो रही थी कि आखिर राहा कपूर खानदान में से किस पर गई है। सोशल मीडिया पर अधिकतर यूजर्स का कहना था कि राहा अपने दादा ऋषि कपूर पर गई है।