• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डिंपल कपाड़िया नहीं, बॉलीवुड की इस अदाकारा के साथ शादी करना चाहते थे Rajesh Khanna, खूब हुए थे प्यार के चर्चे

अंजू महेन्द्रू का जन्म 11 जनवरी 1946 में मुंबई की एक पंजाबी फैमिली में हुआ था। वे फेमस म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन की बहन थीं।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 10:55:48 AM (IST)Updated Date: Wed, 05 Jun 2024 10:55:48 AM (IST)
डिंपल कपाड़िया नहीं, बॉलीवुड की इस अदाकारा के साथ शादी करना चाहते थे Rajesh Khanna, खूब हुए थे प्यार के चर्चे
राजेश खन्ना और अंजू महेन्द्रू की लव लाइफ।

HighLights

  1. राजेश खन्ना की फिल्मी लाइफ काफी शानदार रही है।
  2. डिंपल से पहले राजेश खन्ना किसी और से शादी करना चाहते थे।
  3. वो एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि अंजू महेन्द्रू थीं।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Rajesh Khanna Love Life: हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपने अभिनय से दर्शकों का खूब दिल जीता है। उन्होंने सिनेमा में अपना खास योगदान दिया है। उनका हर एक किरदार लोगों के जेहन में बस जाता था। वे अपने रोल्स को इस तरह से अपने अंदर उतार लेते थे कि बिल्कुल नहीं लगता था वे एक्टिंग कर रहे हैं। राजेश खन्ना की फिल्मी लाइफ काफी शानदार रही है। वहीं, उनकी पर्सनल लाइफ ने भी कम सुर्खियां नहीं बटोरी है। उनके प्यार के चर्चे हर तरफ हुए थे।

naidunia_image

अंजू को कभी नहीं मिल पाया लीड रोल

सभी जानते हैं कि राजेश खन्ना ने डिंपल कपाड़िया से शादी की थी। लेकिन डिंपल से पहले राजेश खन्ना किसी और से शादी करना चाहते थे। वो एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि अंजू महेन्द्रू थीं। अंजू महेन्द्रू का जन्म 11 जनवरी 1946 में मुंबई की एक पंजाबी फैमिली में हुआ था।


naidunia_image

वे फेमस म्यूजिक डायरेक्टर मदन मोहन की बहन थीं। अंजू ने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई पूरी की थी, लेकिन उन्हें पढ़ने में कोई दिलचस्पी नहीं थी। वे बचपन से ही एक एक्ट्रेस बनना चाहती हैं। इस सपने के कारण उन्होंने सिर्फ 13 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दी थी। इस दौरान उन्होंने कई ऐड में भी काम किया।

राजेश खन्ना और अंजू महेन्द्रू का अफेयर

1966 में डायरेक्टर वासु भट्टाचार्य ने अंजू महेन्द्रू को अपनी फिल्म में कास्ट किया। हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद एक्ट्रेस को लीड रोल्स तो, नहीं मिले, लेकिन उन्होंने कई साइड रोल्स किए।

naidunia_image

एक्ट्रेस को अपनी फिल्मों से ज्यादा पहचान नहीं, मिली लेकिन उनके अफेयर से उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी। राजेश खन्ना के साथ उनके अफेयर के चर्चे चारों तरफ हुए। उस समय राजेश खन्ना सुपरस्टार थे। राजेश खन्ना भी अंजू से बेपनाह मोहब्बत करते थे। इतना ही नहीं, वे उनसे शादी भी करना चाहते थे।

naidunia_image

लेकिन एक्ट्रेस ने शादी से साफ इनकार कर दिया, क्योंकि वे अपने करियर पर फोकस करना चाहती थीं। इसके बाद 1972 में राजेश खन्ना और अंजू महेन्द्रू का ब्रेकअप हो गया था। वहीं, 1973 में उन्होंने डिंपल कपाड़िया के साथ शादी कर ली।

naidunia_image