• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti Chopra: ऐसे हुई थी परिणीति चोपड़ा की चूड़ा रस्म, देखिए एक्ट्रेस की शादी की अनसीन फोटोज

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस शादी के हर फंक्शन को खूब एंजाॅय किया है। हाल ही में मधु ने परिणीति की चूड़ा सेरेमनी से कुछ फोटोज शेयर की है।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sun, 01 Oct 2023 11:36:04 AM (IST)Updated Date: Sun, 01 Oct 2023 11:42:40 AM (IST)
Parineeti Chopra: ऐसे हुई थी परिणीति चोपड़ा की चूड़ा रस्म, देखिए एक्ट्रेस की शादी की अनसीन फोटोज
parineeti chura ceremony photos

HighLights

  1. हल्दी सेरेमनी के बाद अब परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं।
  2. उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति और राघव ने ग्रैंड वेडिंग की है।
  3. मधु चोपड़ा ने इस शादी के हर फंक्शन को खूब एंजाॅय किया है।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Parineeti Chopra Choora Ceremony Photo: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी खूब सुर्खियों में रही है। कुछ दिनों पहले ही कपल शादी के बंधन में बंधे हैं। शादी के बाद से ही कपल के प्री वेडिंग फंक्शन्स के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। हल्दी सेरेमनी के बाद अब परिणीति की चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं। उदयपुर के लीला पैलेस में परिणीति और राघव ने ग्रैंड वेडिंग की है। इस शादी में कपल के करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे। वहीं, परिणीति की बहन और बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इस शादी में शामिल नहीं हो पाई थीं।

View this post on Instagram

A post shared by Dr Madhu Akhouri Chopra (@drmadhuakhourichopra)

मस्ती भरे अंदाज में नजर आईं परिणीति

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने इस शादी के हर फंक्शन को खूब एंजाॅय किया है। हाल ही में मधु ने परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी से कुछ फोटोज शेयर की है। मधु चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर चूड़ा सेरेमनी की तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी भतीजी के लिए कैप्शन में लिखा, अपनी चूड़ा सेरेमनी में सबसे खुश दुल्हन। वाकई में परिणीति तस्वीर में काफी खुश और मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं। चूड़ा सेरेमनी में परिणीति ने येलो कलर का सलवार सूट पहना था और सिर पर दुपट्टा ओढ़ा था। खुले बाल और लाइट मेकअप के साथ परिणीति बेहद खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही उनके हाथ में चमचमाते कलीरे दिखाई दे रहे थे।


View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

सामने आई अनसीन फोटोज

परिणीति और राघव चड्ढा की शादी में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस शामिल नहीं हुए थे। प्रियंका के शादी में शामिल न होने की वजह बताते हुए प्रियंका की मां ने कहा था कि वे काम के कारण इस शादी में शामिल नहीं हो पाईं। प्रियंका ने परिणीति की सगाई जरूर अटेंड की थी। हालांकि, उस समय भी निक सगाई में शामिल नहीं हो पाए थे।