• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Parineeti-Raghav: क्यूट अंदाज में हुआ था परिणीति का ससुराल में स्वागत, वीडियो शेयर कर लिखी ये बातें

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। कलश गिराने और पहले कदम के निशान वाली रस्म भी की गई।

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 07 Oct 2023 12:23:29 PM (IST)Updated Date: Sat, 07 Oct 2023 12:23:29 PM (IST)
Parineeti-Raghav: क्यूट अंदाज में हुआ था परिणीति का ससुराल में स्वागत, वीडियो शेयर कर लिखी ये बातें
parineeti raghav wedding rituals

HighLights

  1. परिणीति ने अपने ससुराल वालों को 'बेस्ट इनलॉस' का टैग दिया है।
  2. राघव के परिवार ने सभी रस्मों को पूरे रीति-रिवाजों के साथ किया।
  3. परिणीति और राघव की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली।

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Parineeti Raghav Wedding Video: बाॅलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा 23 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी में बॉलीवुड और राजनीति से जोड़ी कई हस्तियां शामिल हुई थीं। शादी के बाद राघव की दुल्हन का ससुराल में ग्रैंड वेलकम हुआ। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। परिणीति ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर ससुराल वालों को 'बेस्ट इनलॉस' का टैग दिया है। वीडियो में देखा जा सकता है, ग्रैंड वेलकम के साथ परिणीति और राघव के लिए मजेदार गेम्स भी रखे गए।

View this post on Instagram

A post shared by FOURFOLD PICTURES (@fourfoldpictures)

इस तरह हुआ परी और राघव का स्वागत

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का स्वागत ढोल नगाड़ों के साथ किया गया। जैसे ही राघव और परिणीति एंट्री लेते हैं, शानदार लाइट्स और पटाखे जलने लगते हैं। पूरे घर को सफेद फूलों से सजाया गया था। कलश गिराने और पहले कदम के निशान वाली रस्म भी की गई। राघव के परिवार ने सभी रस्मों को पूरे रीति-रिवाजों के साथ किया। अंगूठी ढूंढने की रस्म में भी परिणीति और राघव की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिली। इतना ही नहीं, कई और गेम भी रखे गए थे। जिसमें कपल की लव स्टोरीज को लेकर सवाल किए गए।


View this post on Instagram

A post shared by @parineetichopra

परिणीति ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में परिणीति का उनके ससुराल वालों के साथ स्वीट कनेक्शन देखने को मिल रहा था। आखिर में परी, राघव चड्ढा को गले लगाती हुई कहती हैं कि ये दुनिया का सबसे अच्छा परिवार है, इन्होंने मुझे एक रानी की तरह फील करवाया। इस वीडियो को फाॅर फोल्ड पिक्चर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन में लिखा गया है, "बहू वह रोशनी है जो मां के जीवन में खुशियां लाती है। बहू का स्वागत इतनी खूबसूरती से कभी नहीं देखा। चड्ढा परिवार ने @parineetichopra और @raghavchadha88 के लिए एक सरप्राइज ढोल और सजावट की प्लानिंग की, जिसके बाद कुछ मीठे और मजेदार गेम किए गए। जैसा कि परी ने कहा... दुनिया का सबसे अच्छा परिवार। उन्होंने सच में उन्हें एक रानी जैसा महसूस कराया।"