• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मनोरंजन

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Zaheer Iqbal के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी Sonakshi Sinha... प्री-वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, जगमगा उठा एक्ट्रेस का घर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। शादी से पहले होने वाली रस्म...और पढ़ें

By Ekta SharmaEdited By: Ekta Sharma
Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 12:03:21 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Jun 2024 12:34:07 PM (IST)
Zaheer Iqbal के साथ रजिस्टर्ड मैरिज करेंगी Sonakshi Sinha... प्री-वेडिंग फंक्शन हुए शुरू, जगमगा उठा एक्ट्रेस का घर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीर

HighLights

  1. सोनाक्षी-जहीर के प्री वेडिंग की तस्वीरें वायरल
  2. सोनाक्षी के हाथों पर लगी जहीर के नाम की मेहंदी
  3. 23 जून को शादी करने जा रहा है कपल

एंटरटेनमेंट डेस्क, इंदौर। Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal wedding: बाॅलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर जबरदस्त चर्चा में बनी हुई हैं। वे 7 साल की डेटिंग के बाद एक्टर जहीर इकबाल के साथ अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी और इकबाल 23 जून को शादी करेंगे। बताया जा रहा है कि दोनों रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं, जो कि जहीर इकबाल के घर पर होगी।

ऐसे में इससे पहले कपल के प्री वेडिंग की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। इन फोटोज में कपल काफी खुश नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, दोनों ने रेड आउटफिट में ट्विनिंग भी की है।


naidunia_image

मुंबई में रखा जाएगा ग्रैंड रिसेप्शन

बताया जा रहा है कि ये तस्वीरें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मेहंदी सेरेमनी की हैं। हालांकि, एक्ट्रेस ने अभी तक अपनी शादी को लेकर किसी भी तरह की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन प्री-वेडिंग फंक्शन की तस्वीरें उनके करीबी दोस्त जफर अली मुंशी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है।

इस तस्वीर में सोनाक्षी और जहीर अपने दोस्तों के साथ ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दे रहे हैं। कपल की शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा, जो कि मुंबई में होगा। इसमें बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे शामिल होंगे। रिसेप्शन बांद्रा में लोकेटेड शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में हो सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार

इसी बीच पैपराजी अकाउंट इंस्टेंट बॉलीवुड ने एक्ट्रेस के घर 'रामायणा' का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि सोनाक्षी का घर लाइटों से सजाया गया है। इससे पहले सोनाक्षी और जहीर की बैचलर पार्टी की तस्वीरें भी सामने आई थीं। इसमें सोनाक्षी अपनी गर्ल गैंग के साथ ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही थीं। पिछले दिनों ये अफवाहें उड़ रही थीं कि सोनाक्षी का परिवार उनकी शादी के खिलाफ है।

हाल ही में सोनाक्षी के पिता और दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा परिवार के साथ जहीर और उनकी फैमिली से मिलते नजर आए। उन्होंने पैपराजी के सामने जहीर के साथ पोज भी दिए। अब फैंस को कपल की वेडिंग फोटोज का बेसब्री से इंतजार है।